ट्राई का आंकड़ा: दिल्ली में मोबाइल ग्राहकों की संख्या पांच करोड़ के पार, दो करोड़ यूजर्स के साथ जियो नंबर-1

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Aug 2021 01:23 PM IST
सार

वोडा आइडिया सबसे बड़े लूजर साबित हुए। 52 हजार से अधिक यूजर्स वोडा आइडिया का नेटवर्क छोड़ कर चले गए। दिल्ली सर्किल में यूजर्स का नेट एडिशन 1 लाख 84 हजार के करीब रहा।

विज्ञापन
TRAI DATA Jio added 2 crore users in delhi circle total number of users crossed 5 crore
Jio Vodafone idea Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने दिल्ली सर्किल में दो करोड़ ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ लिया है। दो करोड़ से अधिक ग्राहकों को जोड़ने वाली रिलायंस जियो दिल्ली सर्किल की पहली कंपनी बन गई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के हालिया जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ। दिल्ली सर्किल में रिलायंस जियो के ग्राहकों की कुल संख्या जून 2021 में दो करोड़, एक लाख, बत्तीस हजार से अधिक रही।

    ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली सर्किल में 5 करोड़ 44 लाख से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं, जिनमें से 2 करोड़ से अधिक रिलायंस जियो के नेटवर्क से जुड़े हैं। भारती एयरटेल के यूजर्स की तादाद करीब 1 करोड़ 62 लाख है वहीं वोडा-आइडिया 1 करोड़ 59 लाख ग्राहकों के साथ तीसरे नंबर पर है।

    विज्ञापन

    जून माह में दिल्ली सर्किल में सबसे अधिक 1.5 लाख से अधिक यूजर्स जोड़ कर रिलायंस जियो अव्वल साबित हुई है। एयरटेल करीब 86 हजार ग्राहक जोड़ कर दूसरे नंबर पर रही। वोडा आइडिया सबसे बड़े लूजर साबित हुए। 52 हजार से अधिक यूजर्स वोडा आइडिया का नेटवर्क छोड़ कर चले गए। दिल्ली सर्किल में यूजर्स का नेट एडिशन 1 लाख 84 हजार के करीब रहा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नेशनल लेवल पर भी रिलायंस जियो ने अपनी बादशाहत कायम रखी। ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि जून माह में एयरटेल और वोडा-आइडिया को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस जियो ने 54 लाख 66 हजार से अधिक यूजर्स को जोड़ा। वोडा-आइडिया ने 42 लाख, 89 हजार से अधिक ग्राहक खोए

    भारती एयरटेल ने 38 लाख से अधिक ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा। जून अंत तक 43 करोड़, 66 लाख से अधिक यूजर्स के साथ रिलायंस जियो पहले नंबर पर बनी रही। एयरटेल के यूजर्स की तादाद 35 करोड़ 21 लाख और वोडा-आइडिया की 27 करोड़ 33 लाख रही।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें