मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी (MNP) हुआ सस्ता, अब सिर्फ इतने रुपये में नंबर करें पोर्ट

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई (TRAI) ने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) की दरों में कटौती की हैं। इसके अलावा ट्राई के इस कदम से दूससंचार कंपनियों को बहुत फायदा होगा। दूरसंचार नियामक ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की नई कीमत 5.74 रुपये रखी है। वहीं एमएनपी की नई दरें 30 सितंबर से लागू हो जाएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्राई ने एमएनपी के नियमों में बदलाव करने के बाद ही नई कीमत को तय किया है। मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी की कीमत में बदलाव को लेकर ट्राई के चैयरमैन आर. एस. शर्मा ने कहा है कि कॉस्ट रींबर्समेंट के तहत नई कीमत को रखा है। उन्होंने आगे कहा है कि एमएनपी की नई कीमतें 30 सितंबर से लागू होंगी।
देश की सभी कंपनियों को नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए एजेंसियों को विभिन्न कीमतों के साथ भुगतान करना पड़ता है। एमएनपी की कीमतों में बदलाव के बाद से दूरसंचार कंपनियों को बहुत लाभ होगा। आपको बता दें कि कंपनियां अपने ग्राहकों के नंबर पोर्ट करने के लिए 19 रुपये का भुगतान करती हैं। इसके अलावा जियो, एयरटेल, वोडाफोन और बीएसएनएल जैसी कंपनियां साल में 75 करोड़ रुपये की बचा सकती हैं।
सरकार ने भी वर्ष की शुरुआत में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की कीमतों में 4 रुपये की कटौती की थी। लेकिन इसके तुरंत बाद ही सिनिवर्स टेक्नोलॉजी ने हाई कोर्ट में केस फाइल किया था जिसके बाद सरकार ने नई कीमतों को रद्द कर दिया था। तीन महीने के बाद ही हाई कोर्ट के निर्णय के खिलाफ रिलायंस की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में केस दायर हुआ था। रिलायंस ने हाई कोर्ट अपने फैसले को वापस लेने की अपील की थी जिनमें मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी की कीमत को दोबारा 19 रुपये कर दिया था। बता दें कि मई 2019 तक मोबाइल नंबर पोर्ट करने के लिए 43.7 करोड़ रिक्वेस्ट स्वीकार की जा चुकी हैं।
- Jio Fiber Effect: Airtel ने सिर्फ 3,999 रुपये में दे रहा है 1Gbps की स्पीड वाला इंटरनेट
- काम की खबर: प्लास्टिक की बोतल फेंके नहीं, ऐसे करें मोबाइल रिचार्ज के लिए इस्तेमाल
- iPhone Prices Drop : 11 सीरीज के लॉन्च के बाद पुराने आईफोन की कीमतों में कटौती, देखें लिस्ट
- Apple TV+ : 99 रुपये प्रति माह में देखें एक्सक्लूसिव वीडियोज, जानें खासियत