पुराने आईफोन भारत में बेचने के जुगाड़ में टिम कुक, क्या मिलेगी सफलता?

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 21 May 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
tim cook wants to sell second hand iphone in india
भारत के लोगों को सस्ते में आई फोन्स का मजा दिलवाना चाह रहे टिम कुक - फोटो : indianexpress

    एप्पल के सीईओ टिम कुक शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान वह भारत में सेकेंड हैंड आईफोन्स बेंचने की अनुमति दिए जाने की मांग की।

    लेकिन सूत्रों की मानें तो सरकार चाहती है की टिम कुक भारत में ही मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत में ही एप्पल के आईफोन और कंप्यूटर्स की मैंन्यूफैक्च्युरिंग करें। हालांकि टिम कुक ने अब तक एप्पल की ओर से लोकल मैंन्यूफैक्च्युरिंग की बात को स्वीकार नहीं किया है।

    विज्ञापन

    एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में टिम कुक ने कहा है कि वो अच्छी कंडीशन वाले पुराने फोन्स को भारत लाना चाहते हैं, ताकि उन्हें मार्केट में उपलब्ध कराया जा सके। सरकार ने इलेक्ट्रानिक कचरे की डंपिंग की समस्या के चलते एप्पल और अन्य किसी कंपनी को पुराने सामान को आयात कर बेंचने की मंजूरी देने से इंकार कर दिया है। हालांकि एप्पल यदि भारत में मैंन्यूफैक्च्युरिंग के लिए राजी हो जाता है तो सरकार सकारात्मक रुख अपना सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एप्पल का प्रेडक्सन पार्टनर फोक्सकोन पहले से ही दूसरे ब्रांडों की मैंन्यूफैक्च्युरिंग फैक्टरी के बाहर दूसरे देशों मे कर रहा है। नोएडा और चेन्नई में एप्पल के कट्टर प्रतिद्वंद्वी और भारत के स्मार्टफोन बाजार में अग्रणी सैमसंग पहले से ही देश में दो विनिर्माण संयंत्र स्थापित कर चुका है। जोकि स्थानीय स्तर पर 90 फीसदी से अधिक उत्पादन करता है।

    टीवी चैनल को ‌दिए इंटरव्यू में कुक ने कहा हम नए फोन्स को बाजार में वारंटी के साथ ग्राहकों को उपलब्ध कराएंगे। जैसा कि हम जापान में कर रहे हैं। भारत में एप्पल के चाहने वालों की अच्छी-खासी संख्या है। हम उपभोक्ताओं को 5000 से 15000 रूपए में उपलब्ध कराएंगे।

    कुक की बातों से लग रहा है कि वो भारत के लोगों को सस्ते में आई फोन्स का मजा दिलवाना चाह रहे हैं। लेकिन सरकार से अभी कोई बात बनते नहीं दिख रही है। एक अच्छी खबर यह भी है कि एप्पल जल्द ही डिजिटल बटुआ भारत में लाने की तैयारी कर रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें