ByteDance ने चुपके से लॉन्च किया सर्च इंजन, क्या गूगल से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Aug 2022 01:48 PM IST
सार

Wukong सर्च इंजन को एपल के एप-स्टोर पर भी पब्लिश कर दिया गया है। इसके अलावा कई चाइनीज एंड्रॉयड फोन में Wukong का सपोर्ट मिल रहा है। Wukong का सीधा मुकाबला Baidu से होगा जो कि चीन की सबसे बड़ी सर्च इंजन है।

विज्ञापन
TikTok Parent Company Bytedance Launch Wukong Search Engine News in Hindi
tiktok logo - फोटो : amarujala

    विस्तार

    TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने चीन में अपना सर्च इंजन लॉन्च कर दिया है। बाइटडांस के इस सर्च इंजन का नाम Wukong रखा गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन में प्रमुख सर्च इंजन के तौर पर बायडू ही है। गूगल चीन में पिछले कई सालों से बैन है। कुछ दिन पहले ही बाइटडांस की सब्सिडियरी कंपनी Tencent Holdings ने अपने सर्च इंजन एप Sogou को बंद किया है। Sogou को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था।

    Wukong सर्च इंजन को एपल के एप-स्टोर पर भी पब्लिश कर दिया गया है। इसके अलावा कई चाइनीज एंड्रॉयड फोन में Wukong का सपोर्ट मिल रहा है। Wukong का सीधा मुकाबला Baidu से होगा जो कि चीन की सबसे बड़ी सर्च इंजन है।

    विज्ञापन

    Wukong को लेकर बाइटडांस ने क्वॉलिटी सर्च रिजल्ट का दावा किया है। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि Wukong के साथ यूजर्स को विज्ञापन देखने को नहीं मिलेंगे। Baidu के साथ 2016 से चल रहे विवाद का फायदा Wukong को मिल सकता है। बायडू पर पेड सर्च रिजल्ट दिखाने का आरोप है। 2016 में एक 21 साल के छात्र की मौत बायडू की वजह से ही हुई थी, क्योंकि बायडू ने ही उसे कैंसर का इलाज बताया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    तमाम सर्च इंजन की तरह ही Wukong के साथ कई तरह की सर्च कैटेगरी मिलेंगी जिनमें न्यूज, इमेज और वीडियो आदि शामिल हैं। Wukong में भी बुकमार्क को सेव करने का विकल्प मिलेगा। Wukong में भी incognito mode मिलेगा जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि वह यूजर की सर्च हिस्ट्री को सेव नहीं करेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें