Tiktok: अमेरिका में पूरी तरह बंद हो सकता है टिकटॉक, व्हाइट हाउस ने एप को बैन करने के विधेयक को दी मंजूरी
व्हाइट हाउस ने अमेरिकी सीनेटरों की Tiktok व अन्य विदेशी तकनीकों को लक्षित करने वाले बिल को पेश करने के लिए सराहना भी की। बता दें कि अमेरिका के साथ अन्य देश भी टिकटॉक को प्रतिबंधित करने की और काम कर रहे हैं।

विस्तार
अमेरिका में सरकारी गैजेट्स में टिकटॉक (Tiktok) पर प्रतिबंध के बाद अब पूरे देश में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म को बंद करने की तैयारी तेज हो गई है। व्हाइट हाउस ने भी टिक टॉक की तरह जोखिम वाले एप को बैन करने के विधेयक को मंजूरी दे दी है। व्हाइट हाउस ने अमेरिकी सीनेटरों की टिकटॉक व अन्य विदेशी तकनीकों को लक्षित करने वाले बिल को पेश करने के लिए सराहना भी की। बता दें कि अमेरिका के साथ अन्य देश भी टिकटॉक को प्रतिबंधित करने की और काम कर रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि व्हाइट हाउस ने टिकटॉक जैसे जोखिम वाले एप को बैन करने वाले विधेयक का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए जोखिम पैदा करने वाली प्रौद्योगिकियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। व्हाइट हाउस ने कांग्रेस से कानून पारित करने और इसे राष्ट्रपति के डेस्क पर भेजने का आग्रह भी किया।
जैक सुलिवन ने कहा कि यह कानून अमेरिकी सरकार को कुछ सरकारों को संयुक्त राज्य अमेरिका में संचालित प्रौद्योगिकी सेवाओं का शोषण करने से रोकने के लिए सशक्त करेगा, जो लोगों के संवेदनशील डाटा और देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करते हैं। बता दें कि उनका यह बयान सीनेटर मार्क वार्नर और जॉन थून के नेतृत्व में सीनेटरों के एक समूह द्वारा बिल पेश किए जाने के बाद आया है।
यह बिल सूचना संचार और प्रौद्योगिकी लेनदेन की समीक्षा, रोकथाम और अमेरिकी वाणिज्य विभाग को सशक्त बनाकर विदेशी विरोधियों से टेक्नोलॉजी द्वारा उत्पन्न खतरे को संबोधित करेगा। जो टिक टॉक की तरह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं।
- Google: अब प्रमोशन में कटौती करेगा गूगल, 12,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद कंपनी का नया फरमान
- BSNL 4G: बीएसएनएल अगले महीने लॉन्च कर सकता है अपना 4G नेटवर्क, टीसीएस से मिल रहे इक्विपमेंट
- iPhone 14 और iPhone 14 Plus नए अवतार में लॉन्च, अब नए येलो कलर में भी मिलेगा आईफोन का लेटेस्ट मॉडल
- Swiggy controversy: सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद स्विगी ने हटाया अंडे वाला विज्ञापन, बहिष्कार की भी उठी मांग