TikTok Ban: टिकटॉक की मुश्किलें बढ़ीं, सुरक्षा को खतरा बताकर ब्रिटेन ने लगाया प्रतिबंध, जासूसी के लगे आरोप
TikTok Banned In UK: ब्रिटेन ने चीन के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया वीडियो एप को सुरक्षा के लिए खतरा बताया है और सरकारी डिवाइस में इसे प्रतिबंधित किया गया है। इससे पहले बेल्जियम ने टिकटॉक को सरकारी उपकरणों में बैन किया है।

विस्तार
भारत, अमेरिका और डेनमार्क के बाद अब ब्रिटेन ने भी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक (Tiktok) पर बैन लगा दिया है। यह बैन सरकारी उपकरणों पर लगाया गया है। ब्रिटेन संसद में गुरुवार को इसकी घोषणा की गई। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन ने चीन के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया वीडियो एप को सुरक्षा के लिए खतरा बताया है और सरकारी डिवाइस में इसे प्रतिबंधित किया गया है। इससे पहले हाल ही में बेल्जियम ने भी टिकटॉक को सरकारी उपकरणों में बैन किया है।
ब्रिटेन कैबिनेट कार्यालय मंत्री ओलिवर डाउडेन ने संसद में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर बैन की घोषणा की। डाउडेन ने सांसदों से कहा कि इस तरह के जोखिम वाले एप से सरकारी डाटा और सूचनाओं को खतरा है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है, इसलिए आज हम चीन के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया एप (टिकटॉक) को सरकारी उपकरणों से बैन कर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम सुरक्षा विशेषज्ञों की सलाह पर उठाया जा रहा है।
टिकटॉक पर एहतियातन प्रतिबंध के अलावा, कैबिनेट कार्यालय ने कहा कि सरकारी उपकरणों पर स्टोर जानकारी की संभावित संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए थर्ड पार्टी एप के मैनेजमेंट पर सरकार की नीति को मजबूत किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में सरकार के भीतर टिकटॉक का सीमित उपयोग है और कर्मचारियों को काम के उपकरणों पर एप का उपयोग करने को भी सीमित किया जाएगा।
- Samsung Galaxy A34 5G Unboxing: सुपर AMOLED डिस्प्ले और OIS कैमरे वाला फोन, डिजाइन भी है शानदार, देखें फोटो
- RGB लाइटिंग वाला ईयरबड्स, कीमत 1 हजार से भी कम
- Amazfit की एमोलेड डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, शानदार डिजाइन के साथ मिलेगी 20 दिन की बैटरी
- Samsung Galaxy S23 Vs S23 Plus: दोनों फ्लैगशिप फोन में क्या है अंतर? डिस्प्ले से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ