AI का कमाल: नोट्स को पॉडकास्ट बना देगा Google का यह नया एआई टूल, ऐसे करता है काम
यह एक्सपेरिमेंटल फीचर फिलहाल Google के AI सपोर्ट वाले नोट टेकिंग एप, NotebookLM पर उपलब्ध है। यह टूल आपके नोट्स का सारांश तैयार करने, विभिन्न टॉपिक्स के बीच कनेक्शन बनाने और इंटरएक्टिव संवाद प्रदान करने में सक्षम है।

विस्तार
Google एक नए एआई फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को उनके रिसर्च नोट्स को AI पॉडकास्ट में बदलने की सुविधा देता है। यह एक्सपेरिमेंटल फीचर फिलहाल Google के AI सपोर्ट वाले नोट टेकिंग एप, NotebookLM पर उपलब्ध है। यह टूल आपके नोट्स का सारांश तैयार करने, विभिन्न टॉपिक्स के बीच कनेक्शन बनाने और इंटरएक्टिव संवाद प्रदान करने में सक्षम है।
गूगल के इस फीचर को Audio Overview कहा जा रहा है। गूगल के अनुसार, यह आपके डॉक्यूमेंट को रोचक ऑडियो पॉडकास्ट में बदलने का एक नया तरीका है। एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने बताया कि एक ही क्लिक से दो AI होस्ट आपके स्रोतों के आधार पर चर्चा शुरू कर सकते हैं। इन AI पॉडकास्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
The Verge के अनुसार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है कि NotebookLM के AI होस्ट्स बोलचाल की भाषा में इंसानों की तरह ही बोलते हैं, हालांकि AI कभी-कभी कुछ शब्दों और वाक्यांशों को जैसे "P-L-U-S" को अक्षर दर अक्षर बोलता है।