Brain Chip: चिप से बढ़ाई जा सकेगी सोचने की क्षमता, लकवाग्रस्त लोगों के लिए होगा वरदान
कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के न्यूरो सर्जन जैमी हेंडरसन के अनुसार, ये सफलताएं कुछ वैज्ञानिकों को आश्चर्यचकित कर रही हैं। इस पर विश्वास करना मुश्किल है। यह तकनीक हमें कहां ले जाएगी, यह देखना बाकी है।

विस्तार
अब ब्रेन चिप की मदद से मानव व्यवहार, उसकी सोचने की क्षमता और शारीरिक शक्ति को बढ़ाया या घटाया जा सकता है। यह तकनीक लकवाग्रस्त लोगों को बहुत फायदा पहुंचा सकती है। लकवाग्रस्त लोगों को चलने-फिरने और बात करने की सुविधा देने वाले उपकरणों में लगातार सुधार किया जा रहा है। वैज्ञानिक इसमें ऐसा भविष्य देख रहे हैं, जिसमें हम यादों को बदल सकते हैं और किसी नए कौशल को डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अभी इसमें कई बड़ी चुनौतियां हैं।
जीव विज्ञान, भौतिकी और तकनीक के क्षेत्र में अब ऐसी खोजें की जा रही हैं, जो शायद इन्सानों को भविष्य में ‘साइबोर्ग’ बना दें। साइबोर्ग भविष्य के मानव को लेकर एक कल्पना है। भविष्य में साइबोर्ग वो इन्सान होंगे, जिनके शरीर के भीतर कई तरह की मशीनें और ब्रेन चिप लगी होंगी।
इन मशीनों और ब्रेन चिप की मदद से इन्सान की शारीरिक और मानसिक क्षमता आज के मुकाबले कई गुना बढ़ जाएगी। इस चिप की मदद से भविष्य में इन्सानों के व्यवहार, उनकी सोचने-समझने की क्षमता और शारीरिक शक्ति को बढ़ाया जा सकेगा। इसकी मदद से अपाहिज लोगों को दोबारा से ठीक किया जा सकेगा।
- Alert: दिख रहे हैं ये संकेत तो रिकॉर्ड हो रही है आपकी कॉल
- Alert: इन 35 स्मार्टफोन में बंद होने जा रहा WhatsApp का सपोर्ट, लिस्ट में कहीं आपका फोन तो नहीं
- APK File: गूगल ने बदली पॉलिसी, अब फोन में APK फाइल से एप इंस्टॉल करना होगा मुश्किल
- Festive Sale: एक गलती पड़ेगी बहुत महंगी, ऑनलाइन सेल में लैपटॉप खरीदने समय जरूर देखें ये चीजें