ये नहीं चाहिए: चोर ने लौटाया एंड्रॉयड फोन, कहा- सॉरी, मुझे लगा आईफोन है इसलिए चोरी किया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Dec 2023 04:54 PM IST
सार

पिछले महीने की वाशिंगटन की है जहां चोरों ने एक शख्स के कार की चाबियां और स्मार्टफोन छीनकर फरार हो गए। चोरी के कुछ देर बाद चोरों ने फोन लौटा दिया। चोरों ने कहा, 'ओह, यह एक एंड्रॉडड है जिसे हम नहीं चाहते। हमें लगा कि यह एक आईफोन है।' यह चोरी शख्स के अपार्टमेंट के बाहर ही हुई थी।

विज्ञापन
Thieves return Android phone to owner after mistaking it for iPhone
phone snatching - फोटो : iStock

    विस्तार

    चोर द्वारा चोरी किए गए सामान को लौटाने की कहानी तो आपने बहुत सुनी होगी लेकिन लौटाने के अनोखे कारण आपने कम ही सुने होंगे। आज हम आपको एक ऐसी ही स्टोरी बताने वाले हैं। एक चोर ने एक शख्स का फोन चुराया और फिर उसे लौटा दिया। चोर ने फोन लौटाते हुए कहा कि उसने आईफोन समझकर चोरी किया था लेकिन यह तो एंड्रॉयड निकला।

    यह घटना पिछले महीने की वाशिंगटन की है जहां चोरों ने एक शख्स के कार की चाबियां और स्मार्टफोन छीनकर फरार हो गए। चोरी के कुछ देर बाद चोरों ने फोन लौटा दिया। चोरों ने कहा, 'ओह, यह एक एंड्रॉडड है जिसे हम नहीं चाहते। हमें लगा कि यह एक आईफोन है।' यह चोरी शख्स के अपार्टमेंट के बाहर ही हुई थी।

    विज्ञापन

    वे अपार्टमेंट में अपनी कार पार्क कर रहे थे इसी दौरान मास्क पहने दो लोग आए जिनके हाथ में बंदूक थी। उन्होंने कार की चाबी, मोबाइल और पैसे छीन लिए। इस घटना के बारे में पीड़ित शख्स की पत्नी ने मीडिया को जानकारी दी है। फोन वापस मिलने के बाद पीड़ित शख्स और उसकी पत्नी ने कहा कि एंड्रॉयड फोन का होना भी एक अच्छी बात है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें