तकनीक: हाइब्रिड वर्किंग मॉड्यूल में काम करने के लिए मदद करेंगे ये आसान तरीके, ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

कुमार संभव
Media Solutions Initiativeकुमार संभव
Mon, 04 Apr 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
these tips will help to work in Hybrid Working Module all you need to know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

    कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन का संक्रमण तेजी से कम होता जा रहा है। ऐसे में अधिकांश कंपनियां कर्मचारियों को काम पर वापस बुलाने का विचार कर रही हैं। मगर अब हर कोई पुराने टाइमिंग के हिसाब से 5 दिन ऑफिस में जाकर काम करने के लिए ज़्यादा उत्सुक नहीं है। ऐसी परिस्थिति में हाइब्रिड वर्किंग मॉडल सबसे बेहतर विकल्प बन कर उभरा है। यह एक ऐसा वर्किंग मॉडल है, जो कर्मचारियों को कुछ दिन घर से और बाकी के कुछ दिन ऑफिस से काम करने की सुविधा देता है। लेकिन ऐसे में घर से काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए कई चुनौतियाँ अब भी कायम है, क्योंकि उन्हें काम के दौरान फ़ास्ट और बिना रूकावट से चलाने वाले इंटरनेट की ज़रूरत होती है। साथ ही उन्हें डेटा सेव करने के लिए खूब सारे स्टोरेज की भी आवश्यकता होती है। आज हम आपको हाईब्रिड वर्किंग मॉडल में काम करने के लिए कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बहुत ही आसानी और सुविधाजनक तरीके से काम का आनंद ले सकते हैं।

    तकनीक: हाइब्रिड वर्किंग मॉड्यूल में काम करने के लिए मदद करेंगे ये आसान तरीके, ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

    कई बार आपको अचानक ज़रूरी फाइलों की आवश्यकता होती है। मगर आप उन्हें या तो ऑफिस के लैपटॉप/ कम्प्यूटर सिस्टम या घर के पीसी में ही भूल जाते हैं। ऐसे में आपको ज़रूरत के समय वो फाइल या डॉक्यूमेंट नहीं मिल पाते हैं। इसलिए हाईब्रिड वर्किंग फॉर्मेट में आपको क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि आप को जब ज़रूरत हो तब आप कहीं पर भी इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करके अपने क्लाउड पर लॉग-इन कर फाइल्स या डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकें।

    विज्ञापन

    फास्ट और बेहतर नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा

    जब आप ऑफिस में काम करते हैं तो वहां पर आपको तेज और बिना रुकावट के इंटरनेट सुविधा आसानी से मिल जाती है। मगर वर्क फॉर्म होम या हाईब्रिड वर्किंग के समय भी आपको ऐसे ही तेज और बेहतर इंटरनेट की जरूरत होती है। ऐसे में एयरटेल 5G रेडी नेटवर्क उन सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है जो अपने कस्टमर को तेज इंटरनेट फैसिलिटी के साथ-साथ उन्हें 24x7 कस्टमर केयर सर्विस फ्रोवाइड करता है। एयरटेल में ऐसे कई प्रक्रियाएं मौजूद हैं जो इसे ख़ास बनाते हैं। हाल ही में एयरटेल ने अपग्रेडेशन और नियोजित आउटेज नोटिफिकेशन भेजने का एक नई प्रकिया शुरू करी है। इसकी मदद से आप अपने काम को आसानी से शिड्यूल कर सकते हैं। समाधान का संदेश मिलते ही अनुसूचित कार्यों पर ध्यान दिया जा सकता है। ऐसा शानदार फीचर ऑनलाइन दुनिया के लिए उपहार की तरह है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सभी डिवाइसों में सिंक करें ऐप्स

    आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले डिवाइस जैसे कि फोन, लैपटॉप, टैबलेट इत्यादि में इस्तेमाल होने वाले सभी ऐप्स को अपने घर और ऑफिस दोनों जगहों पर सेटअप करें। इससे आप दोनों जगहों पर ज़रूरत के हिसाब से काम कर पाएंगे।

    टाइम टेबल सेट करें

    हाईब्रिड वर्किंग फॉर्मेट में टाइम को मैनेज करना काफी ज़रूरी है। ऐसे में आप अपना एक टाइम टेबल सेट करें और समय पर कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करें। जैसे, सुबह और शाम को 30 मिनट मेल या मैसेज चेक करने के लिए अलग रखें ताकि आप महत्वपूर्ण मैसेज मिस न करें और आपका समय भी बचे। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और आप समय से अपने काम को पूरा कर पाएंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें