अलर्ट: इन एंड्रॉयड डिवाइस में पहले से इंस्टॉल हैं स्पाईवेयर, चोरी कर रहे आपकी निजी जानकारी, देखें लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 09 Oct 2023 07:16 PM IST
सार

जनवरी में सुरक्षा शोधकर्ता डैनियल मिलिसिक ने पाया कि T95 नामक एक सस्ता एंड्रॉयड टीवी स्ट्रीमिंग बॉक्स पहले से मैलवेयर से संक्रमित था। कई अन्य शोधकर्ताओं ने भी इसकी पुष्टि की थी।

विज्ञापन
these Android device pre installed with Spyware stealing your personal information claim research
Spyware device - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    जब आप एक टीवी स्ट्रीमिंग बॉक्स खरीदते हैं, तो कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनके बारे में अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता है। जैसे कौन सोच सकता है कि टीवी स्ट्रीमिंग बॉक्स में भी मैलवेयर हो सकता है या इसका चीन से कनेक्शन हो सकता है। हालांकि, अब यह सच्चाई सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि हजारों एंड्रॉयड डिवाइस में पहले से स्पाईवेयर इंस्टॉल किए गए हैं और इनकी मदद से यूजर्स की जासूसी की जा रही है।

    हजारों डिवाइस में पहले से इंस्टॉल हैं स्पाईवेयर

    जनवरी में सुरक्षा शोधकर्ता डैनियल मिलिसिक ने पाया कि T95 नामक एक सस्ता एंड्रॉयड टीवी स्ट्रीमिंग बॉक्स पहले से मैलवेयर से संक्रमित था। कई अन्य शोधकर्ताओं ने भी इसकी पुष्टि की थी। अब हाल ही में साइबर सुरक्षा फर्म ह्यूमन सिक्योरिटी ने हजारों एंड्रॉयड डिवाइस में पहले से स्पाईवेयर इंस्टॉल होने का दावा किया है।

    विज्ञापन

    WIRED की रिपोर्ट के अनुसार,, ह्यूमन सिक्योरिटी रिसर्चर्स सात एंड्रॉयड टीवी बॉक्स और एक टैबलेट मिला, जिसमें पहले से कई एप इंस्टॉल किए गए थे। रिसर्चर्स ने एंड्रॉयड डिवाइस के 200 विभिन्न मॉडलों के प्रभावित होने की आशंका जताई। ये उपकरण पूरे अमेरिका में घरों, व्यवसायों और स्कूलों में हैं। ह्यूमन सिक्योरिटी का कहना है कि उसने योजना से जुड़े विज्ञापन धोखाधड़ी को भी हटा दिया है, जिससे संभवतः ऑपरेशन के लिए पेमेंट करने में मदद मिली।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें