अब माइलेज और इंजन ही नहीं: नई कार खरीदते समय यह पांच फीचर्स भी देख रहें ग्राहक, क्या आपकी गाड़ी में है मौजूद?

जागृति
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Thu, 09 Jul 2026 01:22 PM IST
सार

Car Buying Tips:

क्या आपको लगता है कि कार खरीदते समय सिर्फ इंजन और माइलेज देखना काफी है? दरअसल, भारतीय ग्राहकों की पसंद अब तेजी से बदल रही है। वह इसके अलावा भी कई फीचर्स देख रहे हें, जो सही कार चुनने की दिशा में बड़ा रोल निभा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
These 5 Features Matter More Than Engine Power  Indian Buyers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Car Features India:

    अभी तक लोग नई कार खरीदने से पहले इंजन, पावर, टॉप स्पीड और माइलेज पर ध्यान देते थे, लेकिन अब ग्राहकों की सोच बदल रही है। आज कार खरीदने वालों के लिए कंफर्ट, सुरक्षा के साथ एडवांस टेक्नाेलॉजी भी काफी मायने रखती है। जैसे पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स अब सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि खरीदारी का बड़ा कारण बन चुके हैं।

    कार खरीदने का ट्रेंड क्यों बदल रहा है?

    इंजन और परफॉर्मेंस अभी भी ग्राहकों की प्राथमिकता ही है, लेकिन अब इसके साथ वह ऐसी गाड़ी भी चाहते हैं, जो हर सफर को आरामदायक, सुरक्षित ओर तकनीक से भरपूर बनाए। यही वजह है कि कंपनी अब केबिन एक्सपीरियंस और स्मार्ट फीचर पर भी लगातार ध्यान दे रही है।

    विज्ञापन

    1. बड़े ड्यूल-स्क्रीन डैशबोर्ड

    • नई कारों में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन का कॉम्बिनेशन ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव देता है। इससे जरूरी जानकारी देखने के साथ-साथ मनोरंजन और कनेक्टिविटी भी आसान हो जाती है।
    • यह किन कारों में मिलता है? हर फीचर आजकल की आधुनिक कारों में मौजूद है, जैसे ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस और टाटा नेक्सन।

    2. पैनोरमिक और वॉइस-असिस्टेड सनरूफ

    • लिस्ट में दूसरा फीचर पैनोरमिक और वाॅइस-असिस्टेड सनरुफ है। पहले यह कुछ महंगी कारों में ही मिलता था, लेकिन अब मिड-साइज SUV सेगमेंट तक भी इसकी पहुंच हो चुकी है।
    • पैनोरमिक सनरूफ केबिन को ज्यादा खुला और प्रीमियम महसूस कराता है। कई कारों में इसे वॉइस कमांड से भी ऑपरेट किया जा सकता है।
    • यह फीचर महिंद्रा एक्सयूवी 3XO, ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस और टाटा नेक्सन जैसी कारों में मिलता है।

    3. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स

    • भारत में गर्मी भी बहुत होती है, इसे देखते हुए वेंटिलेटेड सीट्स सबसे उपयोगी फीचर्स में शामिल हो चुकी हैं। ये सीट्स हवा के जरिए शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं, जिससे लंबी ड्राइव भी आरामदायक बन जाती है।
    • किन मॉडल्स में मिलती हैं?: यह फीचर ग्राहकों को ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस और टाटा नेक्सन (हायर वेरिएंट) में उपलब्ध है।

    4. लेवल 2 ADAS

    • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) अब सिर्फ लग्जरी कारों तक सीमित नहीं है। इसमें एडॉप्टिव क्रेज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं।
    • यह फीचर ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस और महिंद्रा एक्सयूवी 3XO में मिलता है।

    5. 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर

    • भीड़भाड़ वाले इलाकों या शहरों में पार्किंग करना आसान नहीं माना जाता है। ऐसे में 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर ड्राइवर को कार के चारों ओर का स्पष्ट दृश्य दिखाते हैं, जिससे पार्किंग और तंग जगहों पर गाड़ी चलाना आसान हो जाता है।
    • यह आजकल आधुनिक कारों में मिलते हैं। जैसे कि ह्यूंदै क्रेटा में (360° कैमरा + ब्लाइंड व्यू मॉनिटर), किआ सेल्टोस (360° कैमरा + ब्लाइंड व्यू मॉनिटर) और टाटा नेक्सन (360° कैमरा)।

    क्या इंजन अब महत्व नहीं रखता?

    ऐसा बिल्कुल नहीं है। इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस आज भी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन अब ग्राहक इनके साथ-साथ सुरक्षा, सुविधा और स्मार्ट टेक्नोलॉजी को भी बराबर महत्व दे रहे हैं। यही वजह है कि नई कार खरीदते समय केबिन फीचर्स पहले से कहीं ज्यादा भूमिका निभा रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें