5G फीचर के साथ लॉन्च होंगे 2020 में आने वाले तीनों iPhone, मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Mon, 29 Jul 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
TF Securities analyst Ming-Chi Kuo predicts that 2020 all three iPhones will support 5G technology
2020 iPhone - फोटो : AmarUjala

    अगले साल लॉन्च होने वाले आईफोन 5जी टेक्नोलॉजी से लैस हो सकते हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक 2020 में एपल तीन आईफोन लॉन्च करेगा, जो 5जी टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे। हालांकि पहले भविष्यवाणी की गई थी कि प्रीमियम 6.7 इंच और 5.4 इंच आईफोन में ही नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेंगे।

    एपल ने 100 करोड़ डॉलर में खरीदा इंटेल मॉडम

    मैकरूमर्स ने टीएफ सिक्योरिटीज के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के हवाले से कहा है कि यह बदलाव एपल के इंटेल में निवेश के एलान के बाद आया है। एपल ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर एलान किया है कि वह इंटेल का मॉडम बिजनेस 100 करोड़ डॉलर में खरीद रही है। जिसके बाद टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंटेल के मॉडम बिजनेस में ज्यादा हिस्सेदारी मिलने के बाद उसके पास 5जी आईफोन डेवलप करने की क्षमता आ गई है।

    विज्ञापन

    एपल और क्वॉलकॉम ने किया था समझौता

    पिछले हफ्ते एपल ने इंटेल के साथ इस डील का खुलासा किया था। हालांकि मैकरूमर्स का यह भी कहना है कि एपल 2020 में लॉन्च होने वाले आईफोन लाइनअप में से क्वॉलकॉम मॉडम चिप्स को नहीं हटाएगी, और ये तब तक नहीं होगा जबतक कि कंपनी पूरी तरह से इंटेल चिप्स को नहीं अपना लेती है। इसी साल अप्रैल में एपल और क्वॉलकॉम ने दोनों कंपनियों के बीच चल रहे कानूनी विवादों का अंत करते हुए छह सालों के लिये समझौता किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चार आईफोन लॉन्च कर सकती है एपल

    एनालिस्ट कुओ को उम्मीद है कि नए 5जी आईफोन दोनों स्पेक्ट्रम अमेरिका में इस्तेमाल होने वाले मीडियमवेव और बाकी देशों में प्रयोग होने वाले सब-6गीगाहर्ट्ज का इस्तेमाल करेगी। जिसके चलते आने वाले आईफोन सामान्य 5जी फोन से महंगे होंगे। कुओ का यह भी मानना है कि इस प्रोजक्ट के लिये एपल के पास डेवलपमेंट के लिये पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। अगले साल लॉन्च होने वाले आईफोन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। सीएनबीसी में छपी जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के मुताबिक एपल 2020 में चार आईफोन लॉन्च करेगी, जिनमें तीन 5जी को सपोर्ट करेंगे। जेपी को उम्मीद है कि तीन आईफोन 5.4 इंच, 6.1 इंच और 6.7 इंच वाले होंगे और इनमें ओएलईडी स्क्रीन मिलेगी, जबकि तीन में दो मॉडल्स में टाइम ऑफ फाइट (टीओएफ) सेंसर मिलेगा।

    11 को सितंबर होंगे लॉन्च

    नेक्स्ट जेनरेशन आईफोन 11 को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा और पिछले साल की तरह तीनों आईफोन का नाम आईफोन11, आईफोन 11 मैक्स और आईफोन 11आर रखा जा सकता है। इनमें ओएलईडी डिस्प्ले और एक में एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी। वहीं आईफोन 11 और आईफोन 11 मैक्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप, जबकि आईफोन 11आर में डुअल रिअर फेसिंग कैमरा मिल सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें