13 अंकों के नंबर की टेस्टिंग के लिए सरकार ने दिया आदेश, इन कामों में होगा इस्तेमाल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 06 Apr 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Telecom department issuesd 13 digit numbers to all mobile operators in India
mobile

    टेलीकॉम विभाग ने देशभर की टेलीकॉम कंपनियों को 13 डिजीट वाला नंबर जारी करने का आदेश दे दिया है, हालांकि फिलहाल यह ट्रायल के तौर पर ही होगा। टेलीकॉम विभाग ने एमटूएम नंबर की टेस्टिंग की अनुमति BSNL, एयरटेल, रिलायंस जियो, आइडिया और वोडाफोन को दिया है।

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों को M2M सर्विस देने को कहा है। इसके लिए सरकार अलग से एक लाइसेंस भी जारी कर सकती है। बता दें कि 13 डिजीट वाले नंबर को जारी करने का आदेश सिर्फ मशीन-टू-मशीन (M2M) कम्युनिकेशन के लिए है, मोबाइल नंबर के लिए नहीं। M2M कम्युनिकेशन का इस्तेमाल स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार और कार ट्रैकिंग के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल स्मार्ट होम में भी होता है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि इससे पहले एक अफवाह उड़ी थी कि जल्द ही आपका मोबाइल नंबर बदलने वाला है। सरकार 10 अंकों के मोबाइल नंबर्स को हटाकर 13 अंकों का नया नंबर जारी करने की तैयारी में है। इस मामले पर दूरसंचार विभाग ने कहा था कि सभी यूजर्स के लिए 13 अंकों के मोबाइल नंबर जारी करने वाली रिपोर्ट पूरी तरह से एक अफवाह है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें