TRAI: देश में दिसंबर 2024 तक कुल 118.99 करोड़ टेलिकॉम ग्राहक, Jio ने जोड़े सबसे अधिक कस्टमर

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 11 Mar 2025 07:32 PM IST
सार

रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio) 47.65 करोड़ ग्राहकों के साथ सबसे आगे रहा, जिसके बाद भारती एयरटेल 28.93 करोड़ और वोडाफोन आइडिया 12.63 करोड़ ग्राहकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
telecom customers in december 2024 hits more than 118 crore jio adds highest numbers of users trai report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

    विस्तार

    TRAI Report:

    मंगलवार को जारी ट्राई की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2024 में भारत में कुल टेलीफोन सब्सक्राइबर बेस मामूली रूप से बढ़कर 118.99 करोड़ हो गया, जिसमें जियो ने मोबाइल और फिक्स्ड लाइन दोनों क्षेत्रों में सबसे अधिक ग्राहक जोड़े। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार, नवंबर में कुल टेलीफोन ग्राहक 118.71 करोड़ थे।

    रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio) 47.65 करोड़ ग्राहकों के साथ सबसे आगे रहा, जिसके बाद भारती एयरटेल 28.93 करोड़ और वोडाफोन आइडिया 12.63 करोड़ ग्राहकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

    विज्ञापन

    ग्रामीण मोबाइल फोन यूजर्स घटे

    जबकि शहरी टेलीफोन ग्राहक नवंबर में 65.98 करोड़ से बढ़कर दिसंबर में 66.33 करोड़ हो गए, वहीं इसी अवधि के दौरान ग्रामीण ग्राहक 52.72 करोड़ से घटकर 52.65 करोड़ हो गए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नवंबर 2024 में वायरलेस ग्राहकों की संख्या 114.86 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2024 में 115.06 करोड़ हो गई, जो 0.17 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर को दर्शाती है। दिसंबर के अंत में वायरलेस कनेक्शन का घनत्व बढ़कर 81.67 प्रतिशत हो गया, जबकि नवंबर के अंत में यह 81.59 प्रतिशत था।

    रिलायंस जियो ने बनाए सबसे अधिक ग्राहक

    रिलायंस जियो ने 39,06,123 वायरलेस सब्सक्राइबर जोड़े, जबकि भारती एयरटेल ने इस अवधि के दौरान 10,33,009 सब्सक्राइबर जोड़े। डेटा के अनुसार, वोडाफोन आइडिया ने 17,15,975 वायरलेस सब्सक्राइबर खो दिए। वहीं, बीएसएनएल और एमटीएनएल ने भी 3,16,599 और 8,96,988 वायरलेस सब्सक्राइबर खो दिए।

    निजी एक्सेस सेवा प्रदाताओं के पास वायरलेस सब्सक्राइबरों का 91.92 प्रतिशत हिस्सा था, जबकि बीएसएनएल और एमटीएनएल का बाजार हिस्सेदारी केवल 8.08 प्रतिशत थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें