Tariffs Hike: जल्द लगने वाला है बड़ा झटका, चुनाव के तुरंत बाद महंगे हो सकते हैं सभी रिचार्ज प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Apr 2024 04:58 PM IST
सार

अगर अभी आप कोई रिचार्ज 100 रुपये का करा रहे हैं। जून के बाद इसी 100 के लिए आपको 117 रुपये देने पड़ सकते हैं। अगर आप 84 दिन का कोई 700 रुपये का प्लान रिचार्ज करा रहे हैं तो इसके लिए अब आपको 819 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Telecom company mat Raise Tariffs After Lok Sabha Elections details Inside in hindi
Mobile Tariffs hike - फोटो : iStock

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनियों ने करीब दो साल से अपने टैरिफ की कीमतों में इजाफा नहीं किया है और अब इजाफा का समय आ गया है। एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के तुरंत बाद सभी टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने वाले हैं, हालांकि टेलीकॉम कंपनियों की ओर से इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 1 जून तक होने वाले हैं।

    एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान में 15-17 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है। यह बदलाव चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद देखने को मिल सकता है। यदि वास्तव में ऐसा होता है तो देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का 208 रुपये वाला प्लान 286 रुपये का हो जाएगा।

    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नए प्लान के साथ 5जी प्लान भी पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा जिन मौजूदा 4जी प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी मिल रहा है उसे या तो खत्म किया जाएगा या फिर इसमें बड़े बदलाव होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें