TED VS X: क्रिस एंडरसन ने एलन मस्क से क्यों कहा- आप शहंशाह बन गए हैं लेकिन पहले जैसे नहीं रहे?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Jan 2025 11:41 AM IST
सार

एलन मस्क का एक्स प्लेटफॉर्म अमेरिकी चुनाव के बाद विवाद का नया केंद्र बन गया है। इसकी बड़ी वजह यह रही है कि एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया और उनके पक्ष में वोट करने की अपील भी की।

TED vs X Why are Elon Musk and Chris Anderson facing off Questions raised about unbiased journalism
Elon Musk and Chris Anderson - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क अपने अजीबो-गरीब फैसले के लिए जाने जाते हैं। एक्स (पहले ट्विटर) को खरीदकर ही उन्होंने दुनिया को इसका प्रमाण दिया था कि वह मजाक को गंभीर बना सकते हैं, क्योंकि ट्विटर को खरीदने की शुरुआत एक मजाक वाले ट्वीट से ही हुई थी। एलन मस्क एक्स पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले शख्स हैं। एलन मस्क कई बार भद्दे और आपत्तिजनक पोस्ट भी करते हैं जिस पर लोग नकारात्मक टिप्पणी करते हैं। एलन मस्क का एक्स प्लेटफॉर्म अमेरिकी चुनाव के बाद विवाद का नया केंद्र बन गया है। इसकी बड़ी वजह यह रही है कि एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया और उनके पक्ष में वोट करने की अपील भी की। अब टेड (TED) के प्रमुख क्रिस एंडरसन ने एलन मस्क को कुछ सलाह दिए हैं जिनमें उन्होंने पत्रकारित को बचाने की भी अपील की है। आइए समझते हैं कि एलन मस्क और क्रिस एंडरसन अचानक से आमने-सामने क्यों आ गए हैं?

    एक खुले पत्र में लेखक और टेड के प्रमुख क्रिस एंडरसन एलन मस्क से अपील की है कि वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) का उपयोग अधिक जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ करें। इस पत्र में क्रिस ने एलन की अभूतपूर्व ताकत और प्रभाव पर प्रकाश डाला, लेकिन साथ ही उनकी हालिया गतिविधियों और पोस्ट पर गंभीर चिंता भी व्यक्त की।

    क्रिस का मानना है कि एलन मस्क न केवल तकनीक और उद्यमिता में अग्रणी हैं, बल्कि वे इस सदी के सबसे प्रभावशाली लेखक भी बन चुके हैं। 200 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ एलन मस्क के शब्द न केवल उनके फॉलोअर्स बल्कि व्यापक मीडिया कवरेज के माध्यम से पूरी दुनिया में फैलते हैं। क्रिस ने तुलना करते हुए कहा कि मस्क का प्रभाव रूपर्ट मर्डोक के चरम समय से कहीं अधिक है। क्रिस ने मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने को एक बड़ा जुआ करार दिया, जो सफल साबित हुआ। आज मस्क इसे मुख्यधारा मीडिया का विकल्प और नागरिक पत्रकारिता का नया मंच मानते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें