#TechKaShubhMuhurat: Xiaomi ने क्यों कहा अभी ना खरीदें कोई भी गैजेट?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 12 Sep 2022 04:14 PM IST
सार

Tech Ka Shubh Muhurat फेस्टिव सेल के तहत ग्राहकों को अनेक ऑफर, डील एवं डिस्काउंट मिलेंगे। ये ऑफर देश में विभिन्न चैनल्स, ऑनलाइन पार्टनर्स, मी.कॉम और रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
Tech Ka Shubh Muhurat Xiaomi India encourages you to not buy tech yet and wait for this sale
Xiaomi Tech Ka Shubh Muhurat Sale - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी ब्रांड शाओमी इंडिया ने अपनी नई सेल ‘दीवाली विद मी - टेक का शुभ मुहूर्त’ की घोषणा कर दी है। यह सेल 20 सितंबर से शुरू होने वाली है। शाओमी ने सेल की घोषणा भी अनोखे अंदाज में की है। इस अभियान से पहले शाओमी इंडिया अनेक मनोरंजक वीडियो, एटीएल, और बीटीएल एक्टिवेशंस के साथ ग्राहकों को ‘डोंट बाय टेक येट!’ की और ‘टेक का शुभ मुहूर्त’ का इंतजार करने की प्रेरणा दे रहा है।

    डोंट बाय टेक येट सेल दीवाली विद मी-टेक का शुभ मुहूर्त फेस्टिव सीजन सेल के सातवें संस्करण तक चलेगी। इस फेस्टिव सेल के तहत ग्राहकों को अनेक ऑफर, डील एवं डिस्काउंट मिलेंगे। ये ऑफर देश में विभिन्न चैनल्स, ऑनलाइन पार्टनर्स, मी.कॉम और रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध रहेंगे।

    विज्ञापन
    #TechKaShubhMuhurat: Xiaomi ने क्यों कहा अभी ना खरीदें कोई भी गैजेट?

    शाओमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुज शर्मा ने कहा कि दीवाली के इस सीजन में हम अपने ग्राहकों को टेक गैजेट खरीदने का निर्णय लेने में मदद करना चाहते हैं। यह ग्राहकों और खासकर उन लोगों के लिए सबसे बड़ा शॉपिंग सीजन है, जो अपने परिवार, दोस्तों के लिए उनके उपयोग के उपहार खरीदना चाहते हैं। इसलिए, ‘डोंट बाय टेक येट!’ अभियान के साथ हम अपने ग्राहकों के साथ पारदर्शी व ईमानदार बनना चाहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि वो पूरे परिदृश्य को देखें और जल्दबाजी में गलत निर्णय न लें, भले ही फिर उन्हें अभी टेक में निवेश न करने के साहसी कदम का सुझाव ही क्यों न देना पड़े। ‘दीवाली विद मी - टेक का शुभ मुहूर्त’ अभियान के द्वारा हम अपने फैंस और यूजर्स को बेहतरीन ऑफर देंगे, ताकि वो अपने पसंदीदा गैजेट्स - स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, स्पीकर, ऑडियो पेरिफेरल्स, टेबलेट्स या अन्य स्मार्ट होम उत्पाद खरीद सकें।

    अनुज शर्मा के अनुसार, ‘दीवाली विद मी - टेक का शुभ मुहूर्त’ नज़दीक आने के साथ यूजर्स सोशल मीडिया द्वारा भी कनेक्ट होकर अद्वितीय तरीकों से इस संदेश से जुड़ सकेंगे। शाओमी इंडिया हमेशा से अपनी इन-हाउस प्रतिभा और असली ब्रांड एम्बेसडर्स को ग्राहकों एवं फैंस से जुड़ने का एक मंच देने में यकीन करता आया है। ये सभी माध्यम ‘डोंट बाय टेक येट!’ और ‘टेक का शुभ मुहूर्त’ का इंतजार करने का एक संगठित संदेश देने पर केंद्रित होंगे। यह अभियान डिजिटल, ऑनलाइन, सोशल, और प्रिंट प्लेटफॉर्म्स पर चलाया जाएगा।

    शर्मा के आगे कहा कि ग्राहक-केंद्रित ब्रांड होने के नाते शाओमी इंडिया जल्द ही विभिन्न उत्पादों की कीमतों में भारी कमी और सेल ऑफर्स के साथ आ रहा है। त्योहारों की भाग्यशाली शुरुआत करते हुए शाओमी इंडिया इस दीवाली को यादगार बनाने के लिए तैयार है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें