TCS: टीसीएस ने SAP के साथ 5 साल का करार किया; आईटी ऑपरेशंस के जरिए 20 साल पुरानी पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाएगा

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Thu, 27 Nov 2025 06:38 PM IST
सार

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने यूरोप की कंपनी SAP के साथ पांच साल का नया समझौता किया है। कंपनी ने गुरुवार को दी जानकारी में बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य SAP के आईटी ऑपरेशंस को आधुनिक बनाना, प्रोसेस को तेज करना और एआई क्षमता को और मजबूत करना है।

विज्ञापन
TCS partners with SAP in a five year deal
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और यूरोप की सॉफ्टवेयर कंपनी SAP के बीच पांच साल का समझौता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Agency

    विस्तार

    टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने यूरोप की जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनी SAP के साथ पांच साल का नया समझौता किया है। कंपनी ने गुरुवार को दी जानकारी में बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य SAP के आईटी ऑपरेशंस को आधुनिक बनाना, प्रोसेस को तेज करना और एआई क्षमता को और मजबूत करना है।

    मिलकर आईटी और व्यावसायिक लक्ष्यों को साधेंगी दोनो कंपनियां

    TCS के मुताबिक, नए करार से कई बड़े फायदे होंगे- जैसे डेवलपमेंट साइकल पहले से तेज होगी, कुल लागत (TCO) कम होगी और आईटी और व्यावसायिक लक्ष्य के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। यह समझौता TCS और SAP की लगभग 20 साल पुरानी पार्टनरशिप को और आगे बढ़ाता है। इसी सहयोग के चलते TCS ने SAP के एंटरप्राइज क्लाउड सेवाओं को सेटअप और स्केल करने में अहम भूमिका निभाई है। इससे SAP अपने पुराने लाइसेंस आधारित मॉडल से क्लाउड आधारित पे-पर-यूज मॉडल की ओर सफलतापूर्वक शिफ्ट कर पाया है।

    विज्ञापन

    अगले 5 वर्षों में क्या करेगी TCS?

    कंपनी आने वाले वर्षों में SAP के आईटी ऑपरेशंस को और आधुनिक बनाने, तेज नवाचार सक्षम करने और बिजनेस प्राथमिकताओं के साथ मेल बिठाने पर फोकस करेगी। कंपनी एआई-आधारित इंटीग्रेटेड मॉडल के जरिये SAP को एंड-टू-एंड आईटी लाइफसाइकल सर्विसेज देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चार सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस करेंगे काम

    यह पार्टनरशिप चार विशेष CoEs (सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस) के जरिए संचालित होगी, जनरेटिव एआई, बिजनेस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, बिजनेस डाटा क्लाउड और कस्टमर एक्सपीरियंस पर इनका मुख्य फोकस रहेगा। इन CoEs की मदद से SAP की प्रक्रियाओं में एआई और बेहतर रूप से शामिल किया जाएगा। लो-कोड डेवलपमेंट तेज होगा, डाटा आर्किटेक्चर और मजबूत होगा और ग्राहकों के अनुभव में सुधार आएगा।

    TCS का क्या कहना है?

    TCS के टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर और सर्विसेज के प्रेसिडेंट वी राजन्ना ने कहा, "हम SAP runs SAP का समर्थन करते हैं। यह सहयोग एआई और क्लाउड की क्षमता का उपयोग कर नए राजस्व अवसर खोलेगा। बिजनेस ग्रोथ को तेज करेगा और दुनिया भर के उद्यमों के लिए बेहतर अनुभव प्रदान करेगा"

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें