टाटा समूह ने लॉन्च किया 'टाटा डिजिटल', प्रतीक पाल बने CEO

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 23 Aug 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Tata Sons launch new digital vertical called tata digital Pratik Pal as CEO
tata sons - फोटो : tata group

    टाटा समूह ने अपने डिजिटल कारोबार का विस्तार करते हुए टाटा डिजिटल शुरू करने की घोषणा की है। टीसीएस के वरिष्ठ अधिकारी प्रतीक पाल को टाटा समूह ने नए निकाय टाटा डिजिटल का मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया है। प्रतीक पाल इससे पहले टाटा समूह के यात्रा, परिवहन, खुदरा, हॉस्पिटलिटी और पैकेज्ड उपभोक्ता वस्तु निकाय में प्रमुख जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

    नए वेंचर को लेकर टाटा संस ने अपने एक बयान में कहा कि डिजिटल मार्केट को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए टाटा डिजिटल को शुरू किया गया है, हालांकि कंपनी ने इस निवेश की जानकारी अभी तक साझा नहीं की है, लेकिन कुछ दिन पहले सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक नए निकाय में 1,000 करोड़ निवेश की योजना है।

    विज्ञापन

    इस नई शुरुआत पर टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा, "टाटा डिजिटल के तहत कंपनी कई तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाएगी। हमने पहले ही उन प्लेटफॉर्म की पहचान कर ली है, जिन्हें हम बनाना चाहते हैं। पहले प्लेटफॉर्म पर काम चल रहा है और अगले दो से तीन प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें