Tata Sky ने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, अनलिमिटेड प्लान में लगा दी शर्त

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में ब्रॉडबैंड और टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कई तरह की सुविधाएं दे रही है, लेकिन इसी टाटा स्काई ब्रॉडबैंड ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। टाटा स्काई के ब्रॉडबैंड प्लान दो टाइप के होते हैं जिनमें एक लिमिटेड और दूसरा अनलिमिटेड है। लिमिटेड प्लान में ग्राहकों को एक सीमा तक ही डाटा मिलता है लेकिन अनलिमिटेड में प्लान की अवधि तक अनलिमिटेड डाटा मिलता है।
टाटा स्काई ब्रॉडबैंड ने बड़ा बदलाव करते हुए अनलिमिटेड प्लान में शर्त जोड़ दिया है। अपने अनलिमिटेड प्लान में कंपनी ने बदलाव करते हुए कहा है कि 1,500 जीबी डाटा इस्तेमाल करने के बाद इंटरनेट की स्पीड दो एमबीपीएस कर दी जाएगी, जबकि पहले ऐसा नहीं था। इसकी जानकारी कंपनी ने अपनी साइट पर दी है।
बता दें कि टाटा स्काई ब्रॉडबैंड के पास चार तरह के प्लान हैं जिनमें मासिक, तीन महीने का, छह महीने का और 12 महीने का प्लान शामिल हैं। कंपनी के प्लान की शुरुआती कीमत 900 रुपये है और डाटा की शुरुआती स्पीड 25एमबीपीएस और अधिकतम 100 एमबीपीएस है।
कंपनी अपने वार्षिक ब्रॉडबैंड प्लान पर 15 प्रतिशत तक की छूट दे रही, वहीं छह महीने वाले प्लान में 10 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है। डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होने की जानकारी सबसे पहले OnlyTech first नाम की वेबसाइट ने दी है।