सावधान: दिल्ली में Tata Play के फर्जी रिमोट कंपनी का फंडाफोड़, बरामद हुए चार हजार नकली प्रोडक्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Sep 2022 01:28 PM IST
सार

Tata Play ने डीसीपी वेस्ट की मदद से यह छापेमारी की है। इस छापेमारी में तीन मशीनें भी बरामद हुई हैं। इस छापेमारी में Tata Play के 4,000 नकली रिमोट भी बरामद किए गए हैं। इस फैक्टरी में Tata Play के रिमोट को असेंबल किया जा रहा था और स्टीकर से लेकर पैकेजिंग तक यहीं की जा रही थी।

विज्ञापन
Tata Play Takes Strong Action Against Counterfeit Products
Tata Play FAKE Remote - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक बाजार है। ऐसे में यहां फर्जी प्रोडक्ट भी काफी बनते हैं। अब Tata Play (पहले Tata Sky) ने फर्जी रिमोट बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है। टाटा प्ले के बयान के मुताबिक दिल्ली के मायापुरी इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग में Tata Play का नकली रिमोट बन रहा था। Tata Play ने डीसीपी वेस्ट की मदद से यह छापेमारी की है।

    इस छापेमारी में तीन मशीनें भी बरामद हुई हैं। इस छापेमारी में Tata Play के 4,000 नकली रिमोट भी बरामद किए गए हैं। इस फैक्टरी में Tata Play के रिमोट को असेंबल किया जा रहा था और स्टीकर से लेकर पैकेजिंग तक यहीं की जा रही थी। इन नकली रिमोट की सप्लाई पूरे देशभर में चल रही थी। ऐसे में यदि आप भी Tata Play का कोई रिमोट खरीद रहे हैं तो बहुत ध्यान से खरीदें और कंपनी में फोन करके मॉडल नंबर की जांच जरूर करें।

    विज्ञापन

    यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह की कोई कार्रवाई हुई है। इससे पहले भी दिल्ली में नकली नेटवर्क बूस्टर गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ था। दिल्ली के कई इलाकों में अवैध तरीक से नेटवर्क बूस्टर लगाए थे जिसे सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (COAI) ने हटवाया। इन नेटवर्क बूस्टर के जरिए कुछ अपार्टमेंट में अच्छा नेटवर्क मिल रहा था जबकि अन्य लोगों को परेशानी हो रही थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें