TATA Motors: जैगुआर लैंड रोवर का उत्पादन फिर से शुरू, साइबर हमले की वजह से था ठप

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Fri, 26 Sep 2025 05:30 PM IST
सार

टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली जैगुआर लैंड रोवर ने साइबर हमले के बाद अपने आईटी संचालन का फिर से शुरू किया है। उत्पादन अभी भी कई फैक्ट्रियों में बंद है, लेकिन सप्लायर बकाया भुगतान और पार्ट्स लॉजिस्टिक्स फिर से काम करना शुरू कर रहे हैं।

विज्ञापन
Tata Motors owned Jaguar Land Rover begins phased IT restart after cyber attack
TATA JLR - फोटो : TATA JLR

    विस्तार

    टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली ब्रिटिश लक्जरी कार निर्माता जैगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने इस महीने की शुरुआत में हुए साइबर हमले के बाद अपने आईटी संचालन का चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरू कर दिया है। इस हमले के कारण कंपनी का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया था।

    रिकवरी प्रोग्राम का काम जारी

    जेएलआर ने गुरुवार को बताया कि वह अपने सप्लायरों के बकाया भुगतान निपटाने के लिए इनवॉइसिंग क्षमता बढ़ा रही है। हालांकि, इंग्लैंड के मेर्सिसाइड और सोलिहुल स्थित फैक्ट्रियों के साथ-साथ भारत, स्लोवाकिया और चीन की सुविधाओं में उत्पादन तब तक बंद रहेगा जब तक रिकवरी प्रोग्राम का आधारभूत काम पूरा नहीं हो जाता।

    विज्ञापन

    कंपनी ने क्या कहा ?

    मामले पर कंपनी का कहना है कि, “हमारे संचालन के नियंत्रित, चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरू करने के तहत हमने सहयोगियों, सप्लायरों और रिटेल पार्टनर्स को सूचित किया है कि हमारी डिजिटल प्रणाली के कुछ हिस्से अब काम कर रहे हैं। हम बकाया भुगतान निपटाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ग्लोबल पार्ट्स लॉजिस्टिक्स सेंटर में फिर से संचालन शुरू

    ब्रिटेन के सबसे बड़े कार निर्माता ने यह भी बताया कि ग्लोबल पार्ट्स लॉजिस्टिक्स सेंटर, जो यूके और दुनियाभर में रिटेल पार्टनर्स को पार्ट्स सप्लाई करता है, अब पूर्ण संचालन में लौट रहा है। इससे ग्राहकों की गाड़ियों की सर्विस और कंपनी के कैश फ्लो में सुधार होगा।

    उत्पादन फिर से शुरू करने के लिए सहयोग

    जेएलआर की टीम साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों, यूके सरकार के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (NCSC) और कानून प्रवर्तन के साथ मिलकर पूरा संचालन सुरक्षित तरीके से पुनः चालू करने पर काम कर रही है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कियर स्टारमर ने कहा कि सरकार सप्लायरों के लिए समर्थन पैकेज पर लगातार काम कर रही है, ताकि लंबे समय तक उत्पादन बमद रहने के दौरान छोटे व्यवसायों को मदद मिल सके।

    बंद का कितना आर्थिक प्रभाव पड़ेगा?

    करीब एक महीने तक चली उत्पादन रुकावट जेएलआर को रोजाना करोड़ों पाउंड का नुकसान पहुंचा सकती है। यूके में जेएलआर में सीधे 33,000 लोग काम करते हैं, जबकि सप्लाई चेन में लगभग 2,00,000 लोग रोजगारित हैं।

    सप्लायर और ट्रेड यूनियनों की प्रतिक्रिया

    ट्रेड यूनियन ने सरकार से वित्तीय सहायता और फर्लो योजना देने की अपील की है ताकि कंपनी और सप्लाई चेन लंबी रुकावट का सामना कर सके।

    किसने ली साइबर हमले की जिम्मेदारी ?

    इस हमले की जिम्मेदारी स्कैटर्ड लैप्सस हंटर्स नामक समूह ने ली है। यह समूह इस साल यूके के कई हाई-प्रोफाइल रिटेल हमलों के लिए भी जाना जाता है, जिनमें मार्क्स एंड स्पेंसर और को-ऑप शामिल हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें