Alert: ऑनलाइन स्कैम में फंसे डाक्टर साहब, खाते से निकले 76 लाख रुपये, आप ना करें ऐसी गलती
ठगों ने कुछ विशेष स्टॉक्स और आईपीओ की सिफारिश की, जिसमें 30 प्रतिशत मुनाफे का दावा किया, जिससे डॉक्टर को संदेह हुआ, बावजूद उन्होंने स्कैमर्स द्वारा दिए गए लिंक के पर क्लिक करके खाते में पैसे भेजना शुरू कर दिया।

विस्तार
भारत में हर दिन साइबर स्कैम हो रहे हैं और लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। हर दिन साइबर स्कैम से पीड़ित लोगों के खाते से लाखों रुपये निकल रहे हैं, लेकिन ये स्कैमर्स पकड़ में नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला तमिलनाडु का है जहां एक सरकारी डॉक्टर को एक यूट्यूब विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद 76.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ। यूट्यूब विज्ञापन में शेयर बाजार में निवेश और हाई रिटर्न का दावा किया गया था।
पीड़ित एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्हों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के एक यूट्यूब विज्ञापन पर क्लिक किया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में रीडायरेक्ट किया गया, जहां कई लोग पहले से ही निवेशक के तौर पर थे और शेयर बाजार को लेकर टिप्स दे रहे थे। लोग ग्रुप में मुनाफे के स्क्रीनशॉट भी साझा कर रहे थे।
शुरुआती दिनों में व्हाट्सएप ग्रुप ने डॉक्टर को ऑनलाइन ट्रेडिंग की शुरुआती जानकारी दी जिससे ग्रुप के लोगों पर उनका भरोसा बढ़ गया। ग्रुप का एडमिन "दिवाकर सिंह" नामक शख्स था, जो अक्सर शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए ट्रेडिंग टिप्स और सुझाव देता था।
- Alert: गूगल पर यह सर्च करते ही हैक हो सकता है आपका सिस्टम, साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने किया अलर्ट
- Instagram: अब बोरिंग नहीं होगी इंस्टाग्राम की फीड, एप ओपन करते ही नहीं होगा रिफ्रेश
- Recharge Plan: BSNL के इस एक प्लान ने उड़ा दी प्राइवेट कंपनियों की नींद, रिचार्ज से पहले जरूर चेक करें
- iPhone 18 Pro: नए आईफोन मॉडल में मिलेगा अपग्रेडेड प्राइमरी कैमरा, वेरिएबल अपर्चर भी मिलेगा