सुनील मित्तल बोले: भारतीय जमीन से सैटेलाइट लॉन्च करने वाली पहली निजी कंपनी होगी वनवेब

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Mon, 11 Oct 2021 04:14 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडियन स्पेस एसोसिएशन का उद्घाटन किया। यह अंतरिक्ष और सैटेलाइंट कंपनियों का एक संगठन है। यहां भारती समूह के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने इसरो के साथ अपनी योजना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Sunil Bharti Mittal says OneWeb to be first private company to launch satellite from Indian soil
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

    विस्तार

    भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने सोमवार को कहा कि वनवेब भारतीय जमीन से सैटेलाइट लॉन्च करने वाली पहली निजी कंपनी होगी। वनवेब, भारती ग्रुप की सब्सिडियरी है, जो इसरो के साथ मिलकर इस काम को अंजाम देगी। मित्तल ने कहा कि हमारी योजना 2022 मध्य से वनवेब सैटेलाइट के जरिए देश में कनेक्टिविटी सेवा देना शुरू करने की है।

    मित्तल अंतरिक्ष और सैटेलाइंट कंपनियों के संगठन इंडियन स्पेस एसोसिएशन की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'वनवेब पहली ग्राहक होगी जो भारतीय अंतरिक्ष बाजार में व्यावसायिक स्थिति लाना शुरू करेगी।' मित्तल ने कहा, भारतीय जमीन से सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए वनवेब इसरो के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 रॉकेट का उपयोग करेगी।

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि कई बड़े देशों ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है और सरकार के समर्थन के बिना उनके बराबर जा पाना संभव नहीं है। मित्तल ने कहा, 'मुझे यकीन है कि इस पहल से अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक एशिया में इसरो के दरवाजे पर आएंगे। हमारे आगे महान भविष्य है। प्रधानमंत्री हमें रास्ता दिखा रहे हैं।' वर्तमान में वनवेब के अंतरिक्ष में 322 सैटेलाइट हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें