AI Trend: सुंदर पिचाई भी Nano Banana ट्रेंड में हुए शामिल, बनाई 3D इमेज, अब तक 5 अरब तस्वीरें हुईं जनरेट

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 25 Sep 2025 02:54 PM IST
सार

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने Gemini AI ट्रेंड को अपनाते हुए अपनी खास 3D फिगरिन स्टाइल फोटो शेयर की। यह फोटो गूगल के नए टूल ‘Nano Banana’ से बनी है, जिसने लॉन्च के सिर्फ एक महीने में ही 5 अरब इमेज का आंकड़ा पार कर लिया।

विज्ञापन
sundar pichai joins gemini ai nano banana trend shares 3D figurine
सुंदर पिचाई भी ट्रेंड में हुए शामिल - फोटो : X/@sundarpichai

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए-नए ट्रेंड सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। इन दिनों Google Gemini Ai का 'नैनो बनाना' इमेज काफी ट्रेंड कर रहा है। इसी कड़ी में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी इस नए फोटो ट्रेंड से जुड़ गए हैं। उन्होंने एक पोस्ट में अपनी 3D फिगरिन स्टाइल इमेज शेयर करते हुए जेमिनी के Nano Banana फीचर की तारीफ की।

    गूगल लैब्स, Gemini और AI स्टूडियो के वाइस प्रेसिडेंट जॉश वुडवर्ड ने पिचाई के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए बताया कि Gemini ने सिर्फ एक महीने में ही 5 अरब से ज्यादा इमेज जेनरेट कर ली हैं। उन्होंने कहा कि लेटेस्ट ट्रेंड में लोग ऐसी तस्वीरें जनरेट कर रहे हैं जिसमें वह अपने 'बेबी वर्जन' के साथ दिख रहे हैं।

    विज्ञापन

    इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुंदर पिचाई ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अब इसे 5 अरब और 1 मान लीजिए।” इसके साथ ही उन्होंने अपनी Nano Banana से बनी 3D फिगरिन फोटो भी शेयर की।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Nano Banana 3D Figurine ट्रेंड क्या है?

    Gemini Ai का यह इमेज फीचर काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें प्रॉम्प्ट के जरिए किसी भी फोटो को मिनिएचर फिगरिन स्टाइल या रेट्रो लुक में बदला जा सकता है। लोग अपनी सेल्फी, फैमिली पिक, नेचर फोटो या पेट की इमेज को इस स्टाइल में बदलकर मजे ले रहे हैं।

    गूगल ने शेयर किया Prompt

    गूगल ने 3D फिगरिन इमेज बनाने के लिए एक सैंपल प्रॉम्प्ट भी शेयर किया है-

    “Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations.”

    एआई ट्रेंड की बढ़ती लोकप्रियता

    Gemini AI का Nano Banana फीचर सिर्फ मजेदार फोटो एडिटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एआई की रचनात्मक क्षमता और यूजर इंटरएक्शन की झलक भी देता है। यह ट्रेंड दिखाता है कि एआई टूल्स कितनी तेजी से लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस का हिस्सा बन रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें