Sundar Pichai Birthday: दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए सुंदर पिचाई के फनी इंटरव्यू की यादें हुईं ताजा, कही थी ये प्रेरणास्पद बातें
दुनिया की सबसे बड़ी टेक जायंट कंपनीGoogleकेCEO Sundar Pichaiको आज कौन नहीं जानता। आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज यानी 10 जून को वो अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।

विस्तार
Sundar Pichai Birthday:
दुनिया की सबसे बड़ी टेक जायंट कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज यानी 10 जून को वो अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुंदर पिचाई का जन्म 10 जून 1972 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। वहीं उनके जन्मदिन के अवसर पर एक घटना ताजी हो गई है, जब वो भारत आए थे। साल 2015 में दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने छात्रों के साथ संवाद किया था। छात्रों के साथ सुंदर पिचाई का ये संवाद आज भी कई लोग याद करते हैं। छात्रों और सुंदर पिचाई के बीच का संवाद काफी मजेदार था। सुंदर पिचाई ने छात्रों के सवालों का जवाब काफी हंसते और मुस्कुराते हुए अंदाज में दिया। छात्रों के साथ सवाल जवाब में उन्होंने बताया था कि अगर वो गूगल के सीईओ नहीं होते, तो फुटबॉल या क्रिकेट में जरूर जाते।
इस दौरान जब छात्रों ने सवाल किया कि आखिर एंड्रॉयड वर्जन के नाम भारतीय मिठाइयों के नाम पर क्यों नहीं होते? इस सवाल का उत्तर देते समय सुंदर पिचाई काफी हंसने लगे।
हंसते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर भारतीय लोग इस पर वोट देते हैं, तो अगले एंड्रॉयड वर्जन का नाम जरूर भारतीय मिठाइयों के नाम पर होगा। इस हंसी मजाक के दौरान छात्रों के साथ संवाद में उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें भी कहीं।