अलर्ट: SBI ने लाखों ग्राहकों को दी चेतावनी, इन नंबर्स से आए कॉल तो भूलकर भी ना करें रिसीव

सुयश श्रीवास्तव
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश श्रीवास्तव
Sat, 23 Apr 2022 01:13 PM IST
सार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता रखने वालों को बैंक ने एक बार फिर चेतावनी दी है। एसबीआई के मुताबिक आजकल फर्जी फोन कॉल काफी बढ़ गई हैं, जिसके कारण खाताधारकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
State Bank of India customers alert dont pick calls from these numbers
sbi - फोटो : istock

    विस्तार

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता रखने वालों को बैंक ने एक बार फिर चेतावनी दी है। एसबीआई के मुताबिक आजकल फर्जी फोन कॉल काफी बढ़ गई हैं, जिसके कारण खाताधारकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर आप इस तरह की घटनाओं से बचना चाहते हैं तो+91-8294710946और+91-7362951973नंबर से आने वाले कॉल ना उठाएं। ऑनलाइन धोखाधड़ी को ध्यान में रखते हुए। एसबीआई ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

    बैंक ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए ये चेतावनी खाताधारकों को दी है। एसबीआई ने सभी बैंक ग्राहकों से कुछ चुनिंदा नंबरों से कॉल ना उठाने का आग्रह किया है जो कथित तौर पर फिशिंग स्कैम में शामिल हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा बैंक ने कहा है कि ऐसे किसी भी ऋणदाता से ना जुड़ें जो कि एसबीआई से नहीं जुड़े हैं, क्योंकि ये लोग केवाईसी अपडेट की आड़ में फिशिंग अटैक कर रहे हैं। ऑनलाइन घोटाले और धोखाधड़ी के मामले इन दिनों काफी आम हो गए हैं। एसबीआई ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। तो आपके लिए यही बेहतर होगा कि इन नंबर को पहचान लें और इनसे आने वाले किसी भी कॉल को रिसीव ना करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फिशिंग अटैक कैसे काम करता है?

    फिशिंग अटैक के दौरान लोगों को ई-मेल, मैसेज और व्हाट्सएप जैसे माध्यम के जरिए लुभावने या डराने वाले लिंक भेजे जाते हैं। इन लिंक् पर क्लिक करते ही यूजर्स के फोन को रिमोट कंट्रोल पर ले लिया जाता है और फिर फोन में मौजूद निजी या बैंक से जुड़ी जानकारी चोरी की जाती है और ठगी का खेल शुरू होता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें