ट्विटर के बाद Square ने किया भी एलान, रिटायरमेंट तक घर से काम करें कर्मचारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 May 2020 01:29 PM IST
सार
विज्ञापन
Square announces permanent work-from-home policy after twitter
Square work-from-home - फोटो : Square

    विस्तार

    कुछ दिन पहले ही माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कहा है कि उसके कर्मचारी चाहें तो रिटायरमेंट तक घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं। ट्विटर के बाद अब Square ने भी घोषणा की है कि उसके कर्मचारी भी रिटायर तक घर से काम कर सकते हैं। बता दें कि Square भी ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी की ही कंपनी है। स्क्वॉयर जैक डॉर्सी की फाइनेंशियल सर्विस देने वाली कंपनी है। स्क्वॉयर सैन फ्रांसिस्कों में मोबाइल पेमेंट सेवा भी देती है।

    कंपनी के प्रवक्ता ने द वर्ज को बताया, 'हम चाहते हैं कि कर्मचारी वहां से काम करें जहां से उनकी रचनात्मकता और उत्पादकता बनी रहे। ऑफिस खुलने के बाद भी कर्मचारियों को घर से काम करने की आजादी रहेगी। पिछले कुछ हफ्तों में हमने बहुत कुछ सीखा है और हम आगे भी इसी तरह सीखते रहेंगे।' Square की नई पॉलिसी उन सभी कर्मचारियों पर लागू होगी जिनका काम घर से करने लायक है और जो घर से काम करने में सक्षम हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Disney स्ट्रीमिंग के प्रमुख केविन मेयर ने दिया इस्तीफा, बनेंगे TikTok के सीईओ

    बता दें कि इससे पहले फेसबुक और गूगल ने भी अपने कर्मचारियों को साल 2020 के अंत तक से घर से काम करने की सुविधा दी है। इन कंपनियों ने कहा है कि जिनका काम घर से हो सकता है, वे घर से ही काम करें। किसी जरूरी काम से ही उन्हें ऑफिस बुलाया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि हमेशा के लिए वर्क फ्रॉम होम एक उचित फैसला नहीं है। वर्चुलअ मीटिंग्स किसी भी कीमत पर ऑफिस की मीटिंग की जगह नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि वर्क फॉर्म से कर्मचारियों के सामाजिक सूत्र खत्म हो जाएंगे और उनकी सेहत को भी नुकसान पहुंचेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें