Aarogya Setu App: जानें कितनी तेजी से एप को लोगों ने किया डाउनलोड

दो अप्रैल को केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आरोग्य सेतु एप लॉन्च किया था। आरोग्य सेतु एप में अब तक नौ करोड़ 60 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था। आरोग्य सेतु एप पहली ऐसा एप है जिसने पूरी दुनिया में सबसे पहले 5 करोड़ यूज़र बनाए। इसके अलावा सेतु एप पर सबसे जल्दी 100 मिलियन क्लब में जाने का भी रिकॉर्ड है।
अधिकारियों की ओर से मिले डाटा के मुताबिक अब तक इस एप में छह करोड़ 90 लाख लोगों ने सेल्फ एसेसमेंट यानि कि खुद का कोरोना टेस्ट किया है। इस सभी लोगों में से 34 लाख लोगों ने खुद को बीमार घोषित किया है यानि कि इन लोगों में तीनों लक्षणों में से एक या फिर दो लक्षण हैं।
इस एप की मदद से 70 डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी उन बीमार लोगों जिनमें कोरोना के लक्षण थे उनमें से 6,50,00 से ज्यादा लोगों का इलाज करने में सक्षम रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ डॉक्टर्स ने फ्री में 16,000 से ज्यादा लोगों को टेलीफोन पर कंसल्ट किया।
आरोग्य सेतु एप की मदद से केंद्र सरकार ने देश में 650 हॉटस्पॉट बनाए और तीन सौ इमर्जिंग हॉटस्पॉट की पहचान की। इस एप में महाराष्ट्र की सरकार को 18 जिलों में 60 से ज्यादा हॉटस्पॉट की पहचानने में मदद मिली थी।
इसके अलावा एप ने 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक 130 हॉटस्पॉट की होने की भविष्यवाणी भी की थी। जो कि 3-17 दिन बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से असल में हॉटस्पॉट घोषित कर दिए गए थे।
केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के एप को डाउनलोड करने के लिए अनिवार्य किया गया और साथ ही निजी कंपनियों को कहा गया कि वे अपने कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की सलाह दें, यही कारण है कि देश और दुनिया में आरोग्य सेतु एप का बड़ी संख्या में डाउनलोड किया गया।