डिजिटल दुनिया में महिलाओं की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करें सोशल मीडिया कंपनियां: आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Feb 2022 05:03 PM IST
सार

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आईटी मंत्री को पत्र लिखकर बुल्ली बाई एप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की नीलामी के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद मुंबई और दिल्ली दोनों जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
Social Media Should Be Accountable for Women Safety in Cyberspace says IT Minister Ashwini Vaishnaw
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : twitter.com/AshwiniVaishnaw

    विस्तार

    केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि साइबर स्पेस (डिजिटल) में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया कंपनियों को जवाबदेह बनना होगा। राज्यसभा में उन्होंने बुल्ली बाई एप पर बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के सवाल का जवाब देते कहा, "सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाना महत्वपूर्ण था। यह महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

    अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी सरकार साइबर स्पेस के लिए मजबूत कानून लाने या सोशल मीडिया दिशानिर्देशों को कड़े करने की बात करती है तो उसे विपक्षी दलों का का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया को लेकर बनने वाले कानून को विपक्ष अभिव्यक्ति और भाषण की स्वतंत्रता पर हमला बताता रहा है।

    विज्ञापन

    अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा किसोशल मीडिया के लिए जल्द ही सख्त नियम लाए जाएंगे और इसके लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए सरकार जल्द नए नियम या दिशानिर्देश जारी कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आईटी मंत्री को पत्र लिखकर बुल्ली बाई एप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की नीलामी के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद मुंबई और दिल्ली दोनों जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। बुल्ली बाई एप को गिटहब सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म पर डाला गया था। एप में मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गई थीं और उन्हीं तस्वीरों के जरिए उनकी नीलामी हो रही थी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें