Snapchat: स्नैपचैट मेमोरीज पर लगी स्टोरेज लिमिट,अब पांच जीबी फ्री उसके बाद देने होंगे पैसे

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Mon, 29 Sep 2025 02:35 PM IST
सार

स्नैपचैट ने मेमोरीज फीचर के लिए नई लिमिट तय की है। अब सिर्फ 5 जीबी तक फ्री स्टोरेज मिलेगा। इसके बाद यूडर्स को 100 जीबी, 250 जीबी और 5 टीबी वाले पेड सब्सक्रिप्शन प्लान चुनने होंगे। जानें पूरा अपडेट।

विज्ञापन
Snapchat limit storage for memories
Snapchat - फोटो : Snapchat

    विस्तार

    स्नैपचैट ने अपने मेमोरीज फीचर में बड़ा बदलाव किया है। अब तक जहां यूजर्स अनलिमिटेड फोटो और वीडियो सेव कर सकते थे, वहीं अब यह सुविधा सिर्फ 5 जीबी फ्री स्टोरेज तक सीमित कर दी गई है। इसके बाद यूजर्स को अतिरिक्त स्टोरेज के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा।

    नए स्टोरेज प्लान्स

    स्नैपचैट ने इसके लिए अलग-अलग मेमोरीज स्टोरेज प्लान्स पेश किए हैं। बेसिक प्लान 100 जीबी स्टोरेज $1.99 प्रति माह, स्नैपचैट+ सब्सक्रिप्शन $3.99 प्रति माह में 250GB स्टोरेज, प्लैटिनम प्लान 5 टीबी स्टोरेज $15.99 प्रति माह में मिलेंगे

    विज्ञापन

    किस पर पड़ेगा असर?

    कंपनी का कहना है कि ज्यादातर यूजर्स 5 जीबी तक भी नहीं पहुंचते, इसलिए उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन जो यूजर्स स्नैपचैट को फोटो आर्काइव की तरह इस्तेमाल करते हैं, उन्हें या तो अपने पुराने स्नैप्स डिलीट करने होंगे या फिर पेड प्लान अपनाना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक साल की ग्रेस पीरियड

    जो यूजर्स पहले से 5 जीबी लिमिट से ज्यादा डेटा स्टोर कर चुके हैं, उन्हें एक साल की अस्थायी छूट दी जाएगी। इस दौरान वे अपनी स्टोरेज को मैनेज कर सकते हैं या फिर नया प्लान चुन सकते हैं।

    कमाई बढ़ाने की रणनीति

    स्नैपचैट ने यह कदम अपनी कमाई के नए रास्ते तलाशने के लिए उठाया है। हाल ही में कंपनी ने लेंस+ सब्सक्रिप्शन ($9/महीना) शुरू किया था, जिसमें एक्सक्लूसिव एआर (ऑग्यूमेंटेड रियलिटी) इफेक्ट्स मिलते हैं। अब क्लाउड स्टोरेज को भी सब्सक्रिप्शन मॉडल में शामिल करके स्नैपचैट, गूगल और एपल जैसी कंपनियों की कतार में शामिल हो गया है।

    कुल मिलाकर अगर आप स्नैपचैट का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग और मजे के लिए करते हैं तो यह बदलाव आपके लिए मायने नहीं रखता। लेकिन अगर आपने वर्षों से अपनी यादें यहां सेव कर रखी हैं, तो अब उन्हें संभालने की कीमत चुकानी होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें