Type C: 2025 में सभी स्मार्टफोन-टैबलेट में होगा टाईप-सी पोर्ट, भारत में जल्द लागू होगा कानून

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Jun 2024 03:16 PM IST
सार

पिछले दो साल से एपल और सैमसंग जैसी कंपनियों ने फोन के साथ एडाप्टर देना ही बंद कर दिया है। ऐसे में यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है। टाईप-सी पर इसलिए भी विचार हो रहा है क्योंकि तमाम कंपनियां अपने लैपटॉप और मोबाइल के साथ यही पोर्ट दे रही हैं।

विज्ञापन
Smartphones and tablets sold in India will reportedly need to use a common USB-C charging port
common USB-C charging - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यूरोपियन यूनियन की तरह ही भारत में भी अब एक तरह की डिवाइस के लिए एक ही तरह के चार्जर का इस्तेमाल होगा। यूरोपियन यूनियन में साल 2022 में यह कानून लागू हुआ था। अब भारत सरकार भी इस तरह के कानून को लागू करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 से भारत में बिकने वाले सभी मोबाइल और टैबलेट में एक कॉमन टार्जर का इस्तेमाल होगा जो कि यूएसबी टाईप-सी होगा।

    कहा जा रहा है कि यह कानून जून 2025 से प्रभावी हो जाएगी। खबर यह भी है कि देश में बिकने वाले सभी लैपटॉप में भी टाईप-सी पोर्ट ही मिलेगा। यह कानून फीचर फोन, ऑडियो प्रोडक्ट और वियरेबल प्रोडक्ट्स पर लागू नहीं होगा।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) जल्द ही गैजेट कंपनियों के साथ इस मुद्दे पर एक आखिरी बात करने करने वाला है। यह नियम लैपटॉप पर भी लागू होगा, लेकिन लैपटॉप के लिए इसे साल 2026 में लागू किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें