स्मार्टफोन से 30 मिनट में पता लगेगा डेंगू है या चिकनगुनिया

amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
Thu, 23 Mar 2017 04:45 AM IST
विज्ञापन
Smartphone will detect dengue or chikungunya in 30 minutes.

    गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और अब धीरे-धीरे देश भर के अस्पतालों में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की तादात बढ़ने लगेगी। हर साल सैकड़ों लोग इस बीमारी से जान गंवाते हैं। ज्यादातर बीमारी के बारे में जब तक जान पाते हैं, देर हो जाती है। अस्पतालों और लैब में इनसे जुड़े टेस्ट इतने महंगे हैं कि आम आदमी के लिए खर्च उठाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन शोधकर्ताओं ने यह मुश्किल आसान कर दी है।

    अमेरिका की सैंडिया नेशनल लैब के शोधकर्ताओं, जिनमें एक भारतीय भी शामिल है ने स्मार्टफोन से ऑपरेट होने वाली एक खास डिवाइस बनाई है। यह 30 मिनट में बता देती है कि व्यक्ति डेंगू या चिकनगुनिया की चपेट में तो नहीं है। जीका वायरस की गिरफ्त में आए लोगों के पॉजिटिव रिजल्ट भी यह इतने ही समय में उपलब्ध करा देती है। खास बात यह है कि डिवाइस की कीमत सिर्फ छह हजार रुपये के आसपास है।

    विज्ञापन

    अभी डेंगू और चिकनगुनिया का पता लगाने के लिए मरीजों को लैब जाना पड़ता है। लैब संचालकों को भी बड़ी मशीनों की जरूरत होती है और उनकी कीमत लाखों रुपये में होती है। सैंडिया लैब के आशीष प्रिय ने बताया कि स्मार्टफोन से डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए एक ऐप भी तैयार किया जा रहा है ताकि अभी चल रहे टेस्ट के तरीकों को बदला जा सके। ऐप बन गया तो डिवाइस का इस्तेमाल आसान हो जाएगा और लोग घर बैठे ही अपनी जांच कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें