Smartphones: सिर्फ कैमरा, बैटरी और डिजाइन ही नहीं, स्मार्टफोन खरीदते वक्त ये फीचर भी देख रहे लोग

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 28 Jan 2025 09:20 PM IST
सार

स्मार्टफोन खरीदते समय प्रोसेसर की परफॉर्मेंस मुख्य कारक बन गई है। 84% उपभोक्ता स्मार्टफोन में चिपसेट की भूमिका को समझते हैं।

विज्ञापन
Smartphone Processor Performance Becomes More Crucial For Smartphone Users In India
Android Smartphone - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारतीय स्मार्टफोन बाजार तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं भी बदल रही हैं। काउंटरपॉइंट रिसर्च की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय उपभोक्ता स्मार्टफोन खरीदते समय सबसे ज्यादा महत्व प्रोसेसर की परफॉर्मेंस को देते हैं। इसके बाद बैटरी लाइफ, स्टोरेज क्षमता और कैमरा क्वालिटी का स्थान आता है।

    Smartphone
    Smartphone - फोटो : FREEPIK

    प्रोसेसर स्मार्टफोन की रीढ़

    रिपोर्ट के मुताबिक, 28% उपभोक्ताओं का मानना है कि प्रोसेसर की परफॉर्मेंस डिवाइस की समग्र क्षमता को सीधे प्रभावित करती है। इसलिए, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए उपभोक्ता तेज प्रोसेसर पर अधिक खर्च करने को तैयार हैं। सर्वे में शामिल 16% लोगों ने कहा कि वे प्रोसेसर स्पीड के लिए अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। यह ट्रेंड दर्शाता है कि भारतीय उपभोक्ता अब स्मार्टफोन की तकनीकी क्षमताओं को गंभीरता से समझने लगे हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन खरीदते समय प्रोसेसर की परफॉर्मेंस मुख्य कारक बन गई है। 84% उपभोक्ता स्मार्टफोन में चिपसेट की भूमिका को समझते हैं। इसके अलावा, उपभोक्ता क्वालकॉम, एक्सिनोस और मीडियाटेक जैसे प्रमुख चिपसेट ब्रांडों से भी अच्छी तरह परिचित हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    5G
    5G - फोटो : FREEPIK

    बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी

    प्रोसेसर के बाद उपभोक्ताओं की दूसरी प्राथमिकता बैटरी लाइफ है। 13% उपभोक्ताओं ने कहा कि वे लंबी बैटरी लाइफ के लिए अधिक खर्च करने को तैयार हैं। इसके अलावा, 5G कनेक्टिविटी भी एक महत्वपूर्ण फीचर बनकर उभरा है, जिसे 12% उपभोक्ताओं ने प्राथमिकता दी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें