Smartphone: इस बार फेस्टिव सेल भी पड़ेगा फीका, सस्ते नहीं होंगे स्मार्टफोन, Nothing CEO ने किया बड़ा खुलासा

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 15 Jun 2026 02:27 PM IST
सार

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ज्यादा इंतजार करना महंगा पड़ सकता है। Nothing के को-फाउंडर Carl Pei का कहना है कि AI इंडस्ट्री की बढ़ती मांग के कारण स्मार्टफोन के जरूरी पुर्जे महंगे हो रहे हैं, जिससे आने वाले समय में फोन की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
smartphone prices may rise further ai boom carl pei warning
स्मार्टफोन - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    अगर आप सोच रहे हैं कि आने वाले फेस्टिव सीजन में भारी डिस्काउंट पर नया स्मार्टफोन खरीद लेंगे, तो ये खबर आपको निराश कर सकती है। स्मार्टफोन पहले ही काफी महंगा हो चुका है और आने वाले महीनों में इसके और बढ़ने के आसार हैं। Nothing के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) ने चेतावनी दी है कि AI इंडस्ट्री की तेजी से बढ़ती मांग के कारण स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई अहम पुर्जों की कीमतें बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर मोबाइल फोन की कीमतों पर पड़ सकता है।

    कार्ल पेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट के जरिए बताया कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। अब तक कंपनियों को एक फायदा यह मिलता था कि समय के साथ मेमोरी, स्टोरेज और डिस्प्ले जैसे कंपोनेंट सस्ते होते जाते थे। इसी वजह से ब्रांड्स बिना ज्यादा कीमत बढ़ाए बेहतर फीचर्स वाले फोन पेश कर पाते थे। लेकिन अब यह ट्रेंड उलटता नजर आ रहा है।

    विज्ञापन

    AI की बढ़ती मांग के वजह से महंगे हुए फोन

    • पेई के अनुसार, बड़ी AI कंपनियां अपने डेटा सेंटर चलाने के लिए मेमोरी और सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षमता को वर्षों पहले ही बुक कर रही हैं। इससे स्मार्टफोन कंपनियों के लिए सप्लाई कम पड़ रही है और मेमोरी चिप्स की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है।
    • उन्होंने दावा किया कि कुछ मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमत पहले के मुकाबले तीन गुना तक बढ़ चुकी है। कई मामलों में मेमोरी अब स्मार्टफोन के सबसे महंगे हिस्सों में शामिल हो गई है और इसकी लागत प्रोसेसर या डिस्प्ले से भी ज्यादा हो सकती है।

    कंपनियों के सामने मुश्किल फैसला

    • कार्ल पेई का कहना है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन निर्माताओं को कीमत बढ़ाने या फिर फीचर्स में कटौती करने के बीच चुनाव करना पड़ सकता है। इसका असर खासतौर पर बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में दिखाई देने लगा है, जहां बढ़ती कीमतों के बावजूद हार्डवेयर में बड़ा सुधार देखने को नहीं मिल रहा।
    • उन्होंने यह भी बताया कि भारत में कुछ स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतें पिछले साल की तुलना में 7,000 रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। सिर्फ नए मॉडल ही नहीं, बल्कि बाजार में मौजूद कई स्मार्टफोन की कीमतों में भी बार-बार बढ़ोतरी हुई है।

    फेस्टिव सेल भी पड़ेगा फीका

    • पेई का मानना है कि यह स्थिति Nothing के उत्पादों को भी प्रभावित कर सकती है, खासकर उन डिवाइसों को जो UFS 3.1 जैसी तेज स्टोरेज तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।
    • उन्होंने संकेत दिया कि अगर कंपोनेंट्स की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी रहता है, तो अगले साल स्मार्टफोन खरीदना और महंगा हो सकता है। ऐसे में जो लोग अपने पुराने फोन को बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें जल्द फैसला करने से फायदा मिल सकता है।
    • हालांकि इस साल फेस्टिव सीजन में सेल का फायदा जरूर मिलेगा, लेकिन पिछले वर्षों की तरह बड़े डिस्काउंट मिलने की संभावना कम हो सकती है। खासकर मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए मौजूदा समय बेहतर साबित हो सकता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें