Xiaomi Layoffs: स्मार्टफोन कंपनी शाओमी से 15 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी, कोविड लॉकडाउन को बताया जा रहा वजह

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 20 Dec 2022 05:28 PM IST
सार

शाओमी ने अपनी टोटल वर्कफोर्स (लगभग 35 हजार) में से 15 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है, जिसमें से स्मार्टफोन और इंटरनेट सर्विसेस यूनिट्स में से कई कर्मचारियों की छंटनी शुरू भी हो गई है।

विज्ञापन
Smartphone maker Xiaomi may cut 15 percent employees amid covid lockdown in china
Xiaomi Layoffs - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    दुनियाभर की टेक कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी के बीच स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने भी अपने कर्मचारियों में कटौती करने की घोषणा कर दी है। कंपनी अपने 15 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रही है। चीनी मीडिया रिपोट्स के अनुसार कंपनी में छंटनी का कारण कंपनी की खराब वैश्विक व्यापक आर्थिक परिस्थितियों और स्थानीय कोविड-19 लॉकडाउन को माना जा रहा है। बता दें कि इस साल दुनिया भर में कम से कम 853 टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अब तक लगभग 1,37,492 कर्मचारियों की छंटनी की है।

    चीन के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, शाओमी ने अपनी टोटल वर्कफोर्स (लगभग 35 हजार) में से 15 फीसदी कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है, जिसमें से स्मार्टफोन और इंटरनेट सर्विसेस यूनिट्स में से कई कर्मचारियों की छंटनी शुरू भी हो गई है। बता दें कि 30 सितंबर तक शाओमी के पास 35,314 कर्मचारी थे। यानी कि करीब 4 हजार लोगों को नौकरी से निकाला जा सकता है।

    विज्ञापन

    पहले 900 कर्मचारियों को निकाला था

    इससे पहले शाओमी ने आर्थिक मंदी से निपटने के लिए अपने तीन प्रतिशत कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने का फैसला किया था। अगस्त में की गई छंटनी में करीब 900 कर्मचारियों को निकाला गया था। इसके पीछे घटते राजस्व लाभ को भी कारण माना जा रहा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का राजस्व साल के दूसरे क्वार्टर में घटकर 70.2 बिलियन यूआन पर पहुंच गया है। पिछले साल के इसी महीने में कंपनी के राजस्व की तुलना में इसमें 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यानी पिछली तिमाही की तुलना में इसमें भारी गिरावट देखने को मिली थी।

    दुनियाभर में लाखों कर्मचारियों ने गंवाई नौकरी

    मेटा, अमेजन, एचपी और ट्विटर जैसी दिग्गज कंपनियों ने बड़ी मात्रा में कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर में कम से कम 853 टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अब तक लगभग 137,492 कर्मचारियों की छंटनी की है। वैश्विक मंदी की आहट के बीच टेक स्पेक्ट्रम की अधिक से अधिक कंपनियों ने छंटनी अभी भी जारी है।

    एक क्लाउड आधारित डाटाबेस, लेऑफ.एफवाई के आंकड़ों के अनुसार, 1,388 टेक कंपनियों ने कोविड-19 की शुरुआत के बाद से अब तक कुल 233,483 कर्मचारियों को निकाला गया है। इन आंकड़ों में 2022 तकनीकी क्षेत्र के लिए सबसे खराब साल रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें