IDC: दुनियाभर में स्मार्टफोन की मांग घटी, 2023 की दूसरी तिमाही में शिपमेंट में भारी गिरावट
आईडीसी ने कहा कि ऐसी आशा है कि बाजार साल के अंत तक और 2024 तक विकास की राह पर लौट आएगा।

विस्तार
दुनियाभर में स्मार्टफोन की मांग में कमी देखी गई है। इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि 2023 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत की गिरावट रही है। आईडीसी के अनुसार, साल की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन शिपमेंट 265.3 मिलियन यूनिट रह गई है।
लगातार घट रही स्मार्टफोन की मांग
यह लगातार आठवीं तिमाही है, जिसमें स्मार्टफोन मार्केट में गिरावट देखने मिली है। मार्केट लड़खड़ा रहा है क्योंकि यह कमजोर मांग, मुद्रास्फीति, व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और अतिरिक्त इन्वेंट्री से जूझ रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आईडीसी के अनुसार, गिरावट की दर पिछली तिमाहियों की तुलना में धीमी है। एशिया (जापान और चीन को छोड़कर), अमेरिका और यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका सहित अन्य बड़े क्षेत्रों में भी शिपमेंट में क्रमशः 5.9 प्रतिशत, 19.1 प्रतिशत और 3.1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। बता दें कि इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन यानी आईडीसी एक ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस और एडवाइजरी सर्विस प्रोवाइडर है।
आईडीसी के मोबिलिटी और कंज्यूमर डिवाइस ट्रैकर्स के रिसर्च निदेशक नबीला पोपल ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि इन्वेंट्री के स्तर में सुधार हो रहा है और नवीनतम बाजार चर्चा से पता चलता है कि तीसरी तिमाही तक तैयार डिवाइस और कंपोनेंट में अतिरिक्त इन्वेंट्री कम हो जानी चाहिए।
साल के अंत तक मजबूत होगा स्मार्टफोन बाजार
आईडीसी ने कहा कि ऐसी आशा है कि बाजार साल के अंत तक और 2024 तक विकास की राह पर लौट आएगा। आईडीसी के अनुसार, चीन में पांच तिमाहियों के महत्वपूर्ण दोहरे अंकों के संकुचन के बाद अप्रैल-जून तिमाही में साल-दर-साल 2.1 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। आईडीसी में मोबाइल फोन के रिसर्च डायरेक्टर एंथनी स्कार्सेला ने कहा कि हालांकि साल की पहली छमाही ने बाजार के लिए कई चुनौतियां पेश की हैं, लेकिन हमारा मानना है कि साल की दूसरी छमाही में अभी भी काफी अवसर इंतजार कर रहे हैं।
- Phone Hacked: मोबाइल फोन हो गया है हैक! इन तरीकों से चुटकियों में हो जाएगा ठीक
- Unwanted Tracking Alerts: अब एपल एयरटैग से नहीं हो सकेगी आपकी जासूसी, गूगल ने जारी किया यह अपडेट
- Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra: कौन-सा फोल्डेबल फोन है आपके लिए बेस्ट? फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ
- Instagram Scam: इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक करने और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 37 लाख की ठगी, ऐसे हुआ पूरा स्कैम