Smart Geyser से बाथरूम को बनाएं स्मार्ट: जानिए लोग क्यों ट्रेडिशनल गीजर छोड़ चुन रहे हैं ये स्मार्ट डिवाइस

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 06 Nov 2025 07:05 PM IST
सार

What is Smart Geyser:

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घर-घर में गीजर की जरूरत बढ़ जाती है। लेकिन अब कई घरों में ट्रेडिशनल गीजर के जगह स्मार्ट गीजर दिखने लगे हैं। तो चलिए जानते हैं स्मार्ट गीजर के क्या फायदे हैं और ये ट्रेडिशनल गीजर से कैसे अलग हैं।

विज्ञापन
smart geyser vs traditional geyser difference features explained
स्मार्ट गीजर के हैं कई फायदे - फोटो : AI

    विस्तार

    सर्दियों में गर्म पानी की जरूरत हर किसी को होती है, लेकिन अब वक्त बदल गया है। पहले जहां गीजर केवल पानी गर्म करने के काम आते थे, वहीं अब स्मार्ट गीजर आपको ज्यादा सुविधा, कम बिजली खर्च और बेहतर कंट्रोल देने लगे हैं। अब गीजर को ऑन या ऑफ करने के लिए आपको उठने की जरूरत नहीं होती, बल्कि ये काम आप अपने स्मार्टफोन से भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं स्मार्ट गीजर कैसे एक ट्रेडिशनल गीजर से बेहतर साबित हो रहे हैं।

    क्या होते हैं Smart Geyser?

    Smart Geyser ट्रेडिशनल गीजर की तरह ही हीटिंग एलिमेंट से पानी गर्म करता है, लेकिन इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी और कई स्मार्ट फीचर्स की सुविधा दी गई होती है। यूजर इसे मोबाइल एप के जरिए कंट्रोल कर सकता है। एप से आप गीजर को ऑन-ऑफ कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं और यहां तक कि बिजली की खपत पर भी नजर रख सकते हैं। कुछ एडवांस मॉडल्स में डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है, जो रियल टाइम में पानी का तापमान दिखाता है।

    विज्ञापन

    Smart Geyser देते हैं बेहतर कंट्रोल

    इस तरह के गीजर का सबसे बड़ा फायदा है ऑटोमेशन। उदाहरण के लिए, यदि आप रोज सुबह 7 बजे नहाते हैं, तो आप टाइमर सेट कर सकते हैं कि गीजर अपने आप 6:45 पर चालू हो जाए और पानी 15 मिनट के भीतर गर्म हो जाए। इससे बिजली की बर्बादी नहीं होती और आपको इंतजार भी नहीं करना पड़ता।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    बिजली बचाते हैं स्मार्ट गीजर
    बिजली बचाते हैं स्मार्ट गीजर - फोटो : AI

    पावर सेविंग और स्मार्ट अलर्ट सिस्टम

    ट्रेडिशनल गीजर जहां लगातार बिजली खींचते रहते हैं, वहीं स्मार्ट गीजर स्टैंडबाय कटऑफ सिस्टम के साथ आते हैं, जिससे वे बहुत कम बिजली खर्च करते हैं। कुछ मॉडल्स तो 1 वॉट से भी कम पावर में कई घंटे तक काम कर सकते हैं। इससे यह पारंपरिक गीजर की तुलना में 30–40% तक बिजली बचाते हैं। सुरक्षा के मामले में भी ये गीजर आगे हैं। इनमें ओवरहीटिंग रोकने और लीक डिटेक्शन जैसी तकनीक होती है। किसी भी तकनीकी खराबी या पानी के रिसाव की स्थिति में ये मोबाइल एप पर तुरंत अलर्ट भेज देते हैं।

    मिलते हैं पानी गर्म करने के मोड्स

    कई Smart Geyser में अलग-अलग बाथ मोड्स जैसे शावर, वॉश और बाथ टब मोड भी मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से तापमान और पानी का फ्लो चुन सकते हैं। कुल मिलाकर, स्मार्ट गीजर न केवल सुविधा बढ़ाते हैं बल्कि बिजली की खपत भी कम करते हैं।

    अगर आप एक टेक-सेवी यूजर हैं या बिजली बचाने के साथ सुविधा भी चाहते हैं, तो स्मार्ट गीजर आपके लिए सही विकल्प है। आप चाहे ऑफिस में हों या बेडरूम में, स्मार्ट गीजर को आप कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। स्मार्ट फीचर्स, बेहतर सुरक्षा और पावर एफिशिएंसी के चलते यह ट्रेडिशनल गीजर से ज्यादा उपयोगी साबित हो रहे हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें