शशि थरूर ने किया ट्वीट, कहा- व्हाट्सऐप इन दो फीचर्स की कर रहा है टेस्टिंग

Trainee Trainee
टेक डेस्क, अमर उजालाTrainee Trainee
Thu, 18 Oct 2018 06:31 PM IST
Shashi Tharoor Says, WhatsApp reportedly tests two new features
shashi tharoor

    अपने ट्वीट को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने एक और मजेदार ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि व्हाट्सऐप दो नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। शशि थरूर ने ट्वीट किया है, 'खबर है कि व्हाट्सऐप दो नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है जो अनचाहे मैसेज पर लगाम लगाएंगे। इनमें से पहला फीचर यह है कि आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल लोग ही आपको मैसेज कर सकेंगे और दूसरा यह कि अब आप 3 की जगह 20 व्हाट्सऐप चैट को पिन कर सकेंगे।'

    शशि थरूर ने किया ट्वीट, कहा- व्हाट्सऐप इन दो फीचर्स की कर रहा है टेस्टिंग

    शशि थरूर के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लोगों ने कई अन्य सुझाव भी दिए हैं। @atheist_delhi हैंडल से ट्वीट किया गया है कि तीसरा फीचर यह भी होना चाहिए कि चैट का स्क्रीनशॉट ना लिया जा सके। वहीं एक और यूजर ने अपने सुझाव में कहा है कि एक फीचर डायरेक्ट साइबर सेल को रिपोर्ट करने वाला भी होना चाहिए।

    गौरतलब है कि शशि थरूर ने रविवार को चेन्नई में 'द हिंदू लिटरेचर फेस्टिवल' कार्यक्रम में कहा था कि कोई भी अच्छा हिंदू नहीं चाहेगा कि मस्जिद का ढांचा गिराकर राम मंदिर तैयार हो। थरूर के इस बयान के बाद से ही सियासी भूचाल मचा हुआ है। वहीं बयान पर बवाल मचने के बाद थरूर ने कहा है कि उनके बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके निजी विचार को उनकी पार्टी से ना जोड़ा जाए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें