सेल्फी वीडियो बताएगा कितना है आपका ब्लड प्रेशर, ऐसे काम करेगी तकनीक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 13 Aug 2019 09:50 AM IST
Selfie Video Will Tell about your Blood Pressure know details here
selfie video blood pressure - फोटो : newsatlas

    अभी तक आप सोशल मीडिया पर पोस्ट करने या फिर डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) बदलने के लिए सेल्फी क्लिक करते हैं, लेकिन जल्द ही आपकी सेल्फी ब्लड प्रेशर के बारे में जानकारी देगी। सुनने में थोड़ा सा अजीब जरूर है लेकिन कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि सेल्फी वीडियो से ब्लड प्रेशर का पता लगाया जा सकता है।

    वैज्ञानिकों के मुताबिक इसकी टेस्टिंग के लिए चीन और कनाडा के 1,328 लोगों पर रिसर्च किया गया। रिसर्च के दौरान 96 प्रतिशत तक सटीक परिणाण सामने आए। टेस्टिंग के दौरान 3 तरह के ब्लड प्रेशर मापने में सफलता मिली। दरअसल वैज्ञानिकों ने ट्रांसडर्मल ऑप्टिकल इमेजिंग तकनीक विकसित की है जिसके जरिए चेहरे की स्किन से ब्लड प्रेशर का पता लगाया जा सकता है। रिसर्च के दौराव 2 मिनट के सेल्फी वीडियो का इस्तेमाल किया गया था।

    दरअसल जब भी आप कोई सेल्फी वीडियो बनाते हैं तो मोबाइल के कैमरे में लगे ऑप्टिकल सेंसर चेहरे पर पड़ने वाली लाल किरण को रिकॉर्ड करते हैं। बता दें कि लाल किरण स्किन के नीचे मौजूद हीमॉग्लोबिन के कारण रिफ्लेक्ट होती है और इसी किरण से शरीर में खून के दबाव या ब्लड प्रेशर का पता लगाया जाता है। इसके लिए न्यूरालॉजिक्स नाम की कंपनी ने एनुरा एप भी लॉन्च किया है जो 30 मिनट के सेल्फी विडियो से धड़कन और तनाव के स्तर की जानकारी देता है। इस एप को जल्द ही ब्लड प्रेशर का पता लगाने के लिए जारी किया जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें