स्मार्टफोन का माइक और कैमरा पाइवेसी के लिए नया खतरा

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Mon, 11 Jul 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
secretly use smartphone cameras, speakers and mic

    स्मार्टफोन के माइक और कैमरा आपके लिए खतरा हो सकते हैं। कई लोग बताते हैं कि ये आपके बारे में आसानी से जानकारी देते रहते हैं। हो सकता है कि स्मार्टफोन के माइक और कैमर आपकी बातें सुन रहे हों, आप कहां हैं उसके बारे में फोटो या जानकारी ले रहे हों।

    कई लोग जो ऐप डाउनलोड करते हैं, उनसे ये सभी करने की इजाज़त मांग ली जाती है। अलग अलग समय पर लोगों ने पाया कि उनके स्मार्टफोन को जो भी उनके बारे में जानकारी रही, वो उनके लिए हैरानी की बात है।

    विज्ञापन

    इस रिपोर्ट के अनुसार बीबीसी के रिपोर्टर को अपने दोस्त के एक दुर्घटना का शिकार होने के बारे में पता चला। थोड़ी ही देर में उस दोस्त के बारे में जानकारी, जहां दुर्घटना हुई थी उस जगह के बारे में भी जानकारी, रिपोर्टर को अपने गूगल के सर्च बॉक्स में मिली।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसी दूसरी घटनाओं के बारे में भी लोगों ने बात की है और इस रिपोर्ट में लिखा है कि कैसे घर में देख रहे टेलीविज़न शो के बारे में गूगल सर्च को पता चल सकता है।

    आपके बिना जाने स्मार्टफोन का कैमरा आपकी फोटो लेकर भेज सकता है

    स्मार्टफोन का माइक और कैमरा पाइवेसी के लिए नया खतरा

    फोर्ब्स मैगज़ीन की इस रिपोर्ट के अनुसार आपके बिना जाने स्मार्टफोन का कैमरा आपकी फोटो लेकर भेज सकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन का माइक आपकी बातें भी सुन सकता है।

    ऐसी कई और घटनाओं के बारे में आप इंटरनेट पर पढ़ सकते हैं। लेकिन ये ज़रूरी है कि सावधानी बरतें ताकि बाद में परेशानी नहीं हो।

    स्मार्टफोन के माइक्रोफोन को तो डिसएबल नहीं किया जा सकता है क्योंकि कॉल आने पर बात करने के लिए वो ज़रूरी है। लेकिन कैमरे पर कुछ चिपका कर उसे डिसएबल कर सकते हैं। और जब ज़रुरत हो तभी उसे हटाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर माइक्रोफोन में चेक कर लीजिए, किन ऐप को माइक्रोफोन के लिए इजाज़त दी गयी है। अगर आपकी बातों तक पहुंचने की इजाज़त बंद करनी है तो उसे ऑफ कर दीजिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें