Smart Fabric: अब शर्ट-पैंट सुनेंगे आपकी आवाज! वैज्ञानिकों ने बनाई हैरतअंगेज स्मार्ट फैब्रिक

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 22 Oct 2025 12:16 PM IST
सार

Voice Sensing Smart Fabric:

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी अनोखी फैब्रिक तकनीक तैयार की है, जो कपड़ों को माइक्रोफोन में बदल देगा। इसे स्मार्ट फैब्रिक कहा जा रहा है जो इलेक्ट्रिक सिग्नल्स के जरिए ChatGPT या अन्य स्मार्ट डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है।

विज्ञापन
scientists develop smart voice sensing fabric that connects with chatgpt
ये शर्ट सुन सकता है आवाज - फोटो : AI

    विस्तार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक और अद्भुत खोज हुई है। अब आपके कपड़े सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि आपके स्मार्ट असिस्टेंट भी बन सकते हैं। वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने ‘ए-टेक्सटाइल’ (A-Textile) नाम की वॉयस सेंसिंग फैब्रिक विकसित की है, जो किसी भी कपड़े को माइक्रोफोन में बदल देती है। इसकी मदद से आप अपनी शर्ट के कॉलर या आस्तीन से सीधे ChatGPT या स्मार्ट होम डिवाइस को कमांड दे पाएंगे।

    अब फिल्मों वाली टेक्नोलॉजी होगी हकीकत

    फिल्मों में कपड़ों में लगे स्मार्ट डिवाइस आम बात है, लेकिन असल जीवन में यह संभव नहीं हो पाया था। पुराने सेंसर भारी, कठोर और असुविधाजनक थे, जो सामान्य आवाजों को ठीक से नहीं पकड़ पाते थे। अब वैज्ञानिकों ने इसका हल ‘ट्राइबोइलेक्ट्रिसिटी’ के सिद्धांत से निकाला है, यानी जब दो सतहें आपस में रगड़ती हैं या हिलती हैं, तो उनसे हल्की बिजली उत्पन्न होती है।

    विज्ञापन

    कैसे काम करता है यह फैब्रिक

    ‘ए-टेक्सटाइल’ कई परतों वाले कपड़े से बनी होती है। जब कोई व्यक्ति बोलता है, तो उसकी आवाज से पैदा हुई ध्वनि तरंगें इन परतों में कंपन पैदा करती हैं। यह कंपन हल्का इलेक्ट्रिक सिग्नल बनाता है, जो आवाज को इलेक्ट्रिक सिग्नल में बदल देता है। यही सिग्नल फिर AI सिस्टम को भेजा जाता है, जो उसे पहचान कर कमांड को समझ लेता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    तरंग जनरेट करता है शर्ट
    तरंग जनरेट करता है शर्ट - फोटो : AI

    नैनोपार्टिकल्स से मिला सटीक परिणाम

    वैज्ञानिकों ने इस फैब्रिक में फूल के आकार के नैनोपार्टिकल्स जोड़े हैं, जो विद्युत आवेश को अधिक समय तक थामे रखते हैं। इससे सिग्नल ज्यादा स्थिर और साफ रहता है। यह सिग्नल वायरलेस तरीके से मोबाइल, कंप्यूटर या स्मार्ट स्पीकर तक भेजा जा सकता है। वहां एक डीप लर्निंग मॉडल इस सिग्नल को पढ़कर उसे सही कमांड में बदल देता है।

    इस तकनीक की खूबी यह है कि पूरे कपड़े को नया डिजाइन करने की जरूरत नहीं है। केवल ‘ए-टेक्सटाइल’ का एक छोटा पैच कॉलर, जेब या आस्तीन पर सिल दिया जाता है, और आपका परिधान वॉयस इंटरफेस बन जाता है।

    शोरगुल में भी करता है सटीक काम

    वैज्ञानिकों के परीक्षणों में ए-टेक्सटाइल ने 21 वोल्ट तक का विद्युत आउटपुट दिया और 97.5% सटीकता के साथ आवाज की पहचान की। खास बात यह रही कि यह तकनीक भीड़भाड़ या शोरगुल वाले माहौल में भी प्रभावी रही। इस कपड़े से लैस परिधान न केवल ChatGPT जैसे चैटबॉट्स से बातचीत कर सकते हैं, बल्कि स्मार्ट होम डिवाइस जैसे लैंप और स्पीकर को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

    भविष्य के फैशन में होगा टेक्नोलॉजी का संगम

    अगर यह तकनीक व्यावसायिक रूप से सफल होती है, तो आने वाले वर्षों में हम ऐसे कपड़े पहनते नजर आएंगे जो तापमान मापेंगे, डिवाइस से बात करेंगे और आपकी पसंद-नापसंद भी समझेंगे। यह खोज भविष्य के स्मार्ट वियरेबल्स की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें