सैमसंग ने पिछले 2 महीने में बेचे 20 लाख गैलेक्सी जे8 और जे6 स्मार्टफोन, रोज बिके 50,000 फोन

सैमसंग इंडिया के हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन्स गैलेक्सी J8 और J6 बेहद ही लोकप्रिय बन चुके हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देशभर में अबतक इनकी 20 लाख से यूनिट्स बिक चुकी हैं। खास बात यह है कि गैलेक्सी J6 को 22 मई को ही लॉन्च किया गया था, जबकि गैलेक्सी J8 1 जुलाई को लॉन्च हुआ था। कंपनी का दावा है कि हर रोज 50,000 यूजर्स इन दोनों फोन के जरिए सैमसंग के साथ जुड़ रहे हैं।
इसकी जानकारी देते हुए सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आसिम वारसी ने कहा, 'हम गैलेक्सी J8 और J6 स्मार्टफोन की इस बड़ी सफलता से बेहद खुश हैं। हमारी उपभोक्ताओं को सुनने की और उनके फीडबैक को अपने प्रोडक्ट में शामिल करने की नीति का ही यह परिणाम है। इन्फिनिटी मॉडल्स में हमारे हाल ही में लॉन्च हुए चैट-ओवर-वीडियो फीचर को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और 50 प्रतिशत से ज्यादा उपभोक्ता इसका नियमित तौर पर उपयोग कर रहे हैं।
सैमसंग के इन दोनों फोन की खासियतों की बात करें तो सैमसंग ने गैलेक्सी जे8 और गैलेक्सी जे6 में इनफिनिटी डिस्प्ले दिया है जो कि पहले सिर्फ कंपनी के महंगे स्मार्टफोन में मिलता था। इसके अलावा कंपनी ने बोकेह इफेक्ट के लिए लाइव फोकस नाम का मोड दिया है जिसकी मदद आप बैकग्राउंड ब्लर के साथ फोटो क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी चैट ओवर वीडियो नाम का फीचर दिया है जिसकी मदद से आप वीडियो देखते हुए भी आसानी से चैटिंग कर सकते हैं। चैट ओवर वीडियो में यूजर्स को पारदर्शी कीबोर्ड मिलता है।
सैमसंग गैलेक्सी जे6 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में सैमसंग का इनहाउस ऑक्टाकोर एक्सीनोस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज तथा 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में आता है। फोन की इनटर्नल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.0 मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको सैमसंग पे मिनी, सैमसंग मॉल, एस बाइक मोड, सैमसंग मैक्स, गैलेक्सी ऐप्स जैसे कई ऐप्स हैं। फोन में आपको गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के जीमेल, क्रोम, लिंक्डइन और एमएस ऑफिस जैसे ऐप भी प्री-लोडेड हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ आपको एचडीआर, नाइट मोड, पैनोरमा, प्रो, ब्यूटी, ऑटो स्टीकर्स और कन्टिन्यूअस शॉट जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ आपको सेल्फी फोकस, सेल्फी, स्टीकर्स और वाइड सेल्फी जैसे मोड मिलेंगे। फ्रंट कैमरे के साथ भी एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है जिसमें एक सिम 4जी वीओएलटीई और दूसरा एलटीई सपोर्ट वाला है।।