सैमसंग के लिए काम करने वाली कंपनी ने ही बेच दी फोल्डेबल डिस्प्ले की तकनीक, सैमसंग ने ठोका मुकदमा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 01 Dec 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Samsung’s foldable display technology leaked to Chinese entity, 11 charged for selling
Samsung Foldable Smartphone - फोटो : Samsung

    दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने 11 लोगों पर अपनी डिस्प्ले फोल्डिंग टेक्नोलॉजी को चाइनीज मोबाइल निर्माता कंपनियों को बेचने का आरोप लगाया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के स्पलायर टॉपटेक के सीईओ और 8 अन्य कर्मचारियों ने 13.3 मिलियन डॉलर लेकर सैमसंग के मुड़ने वाली डिस्प्ले की तकनीक को चीन की एक कंपनी को बेचा है। बता दें कि सैमसंग अपनी ओएलईडी डिस्प्ले का इस्तेमाल स्मार्टफोन, टेलीविजन और मोनिटर्स में इस्तेमाल करती है।

    ये भी पढ़ेंः ठंड के लिए वरदान हैं ये गैजेट्स, हीटेड जैकेट से लेकर हीटिंग ग्लव्स तक, देखें लिस्ट

    रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उस तकनीक और उसमें इस्तेमाल होने वाले मैटेरियल की भी जानकारी लीक गई है जिसकी मदद से सैमसंग मुड़ने वाली डिस्प्ले तैयार करती है। यहां तक सैमसंग का स्क्रैच भी टॉपटेक ने चाइनिज कंपनियों को बेच दिया है। तकनीक को लीक करने वाला कोई और नहीं, बल्कि सैमसंग के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स तैयार करने वाली कंपनी टॉपटेक ही है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि तकनीक लीक करने के लिए टॉपटेक को दोषी करार दिया गया है या नहीं, लेकिन इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद टॉपटेक के शेयर में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

    विज्ञापन

    वहीं इस रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखते हुए अपने एक बयान में कहा है, 'हमारी कंपनी ने सैमसंग की फोल्डेबल डिस्प्ले से जुड़ी किसी भी जानकारी को अपने चाइनीज क्लाइंट के साथ साझा नहीं किया है। यदि सैमसंग इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई करती है तो हम उसमें मदद करेंगे।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सैमसंग ने एक कोर्ट में इसकी शिकायत भी की है और यदि टॉपटेक आरोपी सिद्द होती है तो कोर्ट उसके ऊपर भारी जुर्माना लगा सकता है, क्योंकि सैमसंग के एक बयान के मुताबिक फोल्डेबल डिस्प्ले की तकनीक को तैयार करने में कंपनी ने करीब 150 मिलियन डॉलर का निवेश किया है और इसे तैयार करने में 6 साल का वक्त लगा है।

    सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 अनबॉक्सिंग, देखें कैसे काम करते हैं चारों कैमरे

    बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने इसी महीने की शुरुआत में अपने डेवलर कांफ्रेंस में फोल्डेबल स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाई है। सैमसंग ने इस फोन में इस्तेमाल हुई तकनीक का नाम इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया है। इस फोन को पूरी तरह से खोलने पर टैबलेट जैसी बड़ी डिस्प्ले मिलेगी और मोड़ने पर यह आपकी जेब में आ जाएगा। इस फोल्डेबल फोन में मुख्य डिस्प्ले 7.3 इंच की है, वहीं दूसरी डिस्प्ले 4.6 इंच की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें