One UI 5.1 इन फोन के लिए जल्द होगा रिलीज, जानें इसके सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Feb 2023 04:00 PM IST
सार

One UI 5.1 का अपडेट Samsung Galaxy S22 series 1, Z Fold 4, Z Flip 4, S21 series 2 और S20 series 3 के लिए जारी कर दिया है, जबकि Galaxy Z Fold 3 और Z Flip 3 के लिए One UI 5.1 का अपडेट अगले कुछ हफ्तों में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Samsung One UI 5.1 update device list Alongside Newly Announced Galaxy S23 Series
Samsung One UI 5.1 update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Samsung ने हाल ही में अपनी Galaxy S23 series सीरीज को Galaxy Unpacked 2023 इवेंट में लॉन्च की है। गैलेक्सी एस23 सीरीज के साथ ही कंपनी ने One UI 5.1 को भी पेश किया है। अब कंपनी ने उन डिवाइस की लिस्ट भी जारी कर दी है जिन्हें One UI 5.1 का अपडेट दिया जाएगा। One UI 5.1 का अपडेट Galaxy S22 series, Z Fold4, Z Flip4, S21 series और S20 सीरीज के फोन को मिलेगा। One UI 5.1 के साथ कई सारे फीचर्स मिलेंगे।

    One UI 5.1 के टॉप फीचर्स क्वालिटी

    One UI 5.1 के अपडेट के साथ कैमरे की परफॉरमेंस और क्वालिटी में बदलाव देखने को मिलेगा। Galaxy S23 सीरीज के फोन के साथ तो One UI 5.1 के अपडेट के बाद कई सारे बदलाव मिलेंगे। गैलेक्सी एस23 सीरीज में इस अपडेट के साथ Expert RAW फीचर मिलेगा जो कि गैलेक्सी कैमरा एप में ही होगा। इसके अलावा AI आधारित फोटो मास्टर पहले के मुकाबले काफी बेहतर हुआ है और यह फोटो की क्वालिटी को खुद ही शानदार बना देगा।

    विज्ञापन

    यूनिक मोबाइल एक्सपेरियंस

    One UI 5.1 के अपडेट के साथ गैलेक्सी फोन के इस्तेमाल का तरीका काफी हद तक बदलने वाला है। नए अपडेट के साथ डायनेमिक वेदर विजेट मिलेगा। इसके अलावा वॉलपेपर, रिंगटोन और टच सेंसटिविटी में भी बदलाव नजर आएंगे। One UI 5.1 के साथ स्मार्ट सजेशन भी मिलेंगे। आपके यूज के आधार पर फोन खुद ही आपको म्यूजिक ट्रैक का सजेशन देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इकोसिस्टम

    One UI 5.1 के अपडेट के साथ यूजर्स को सैमसंग की सभी डिवाइस के साथ इकोसिस्टम का सपोर्ट मिलेगा यानी आप गैलेक्सी बुक लैपटॉप और टैबलेट के भी कीबोर्ड और ट्रैकपैड को फोन के साथ शेयर कर सकेंगे। इसके अलावा मल्टीडिवाइस कॉपी-पेस्ट का भी विकल्प मिलेगा यानी लैपटॉप पर कॉपी करके आप फोन में पेस्ट कर सकेंगे।

    One UI 5.1 का अपडेट Samsung Galaxy S22 series 1, Z Fold 4, Z Flip 4, S21 series 2 और S20 series 3 के लिए जारी कर दिया है, जबकि Galaxy Z Fold 3 और Z Flip 3 के लिए One UI 5.1 का अपडेट अगले कुछ हफ्तों में जारी किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें