दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सैमसंग का लाभ, सितंबर तिमाही में 59 फीसदी की वृद्धि

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Oct 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Samsung gets highest revenue ever after boost in flagship phone sales  in September quarter
Samsung Galaxy Note20 series - फोटो : For Refernce Only

    स्मार्टफोन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि सितंबर तिमाही में उसका लाभ 59 फीसदी बढ़कर दो साल के उच्च स्तर 12,350 अरब वॉन यानी 10.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी का लाभ कंप्यूटर मेमोरी चिप, स्मार्टफोन और उपकरणों की बिक्री के दम पर बढ़ा है।

    इस दौरान कंपनी का राजस्व आठ प्रतिशत बढ़कर 66,960 अरब वॉन यानी 59 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह सैमसंग का किसी भी तिमाही का सबसे अधिक राजस्व है। कंपनी ने एक बयान में कहा, 'दुनिया भर में भले ही कोविड-19 महामारी का प्रकोप जारी है, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के खुलने से उपभोक्ता मांग में महत्वपूर्ण तेजी आयी है।'

    विज्ञापन

    कंपनी ने कहा कि कंप्यूटर चिप की मांग में कमी आई है और स्मार्टफोन तथा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेज हुई है। इसके कारण उसे चालू तिमाही में लाभ कम होने की आशंका है। सैमसंग को कोरोना वायरस महामारी तथा अमेरिका और चीन के व्यापारिक तनाव दोनों से फायदा हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेरिका के द्वारा चीन की कंपनियों के ऊपर पाबंदियां लगाने से हुवावे का बाजार बाधित हुआ है। इससे स्मार्टफोन, स्मार्टफोन चिप और दूरसंचार उपकरण के क्षेत्र में सैमसंग की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी कंपनी को नुकसान हुआ है। अमेरिका ने सेमीकंडक्टर बनाने वाली चीन की कुछ कंपनियों के ऊपर भी कार्रवाई की है। सैमसंग को इससे भी लाभ हुआ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें