Samsung Vs Google: लॉन्च इवेंट में धमाका करेंगे सैमसंग और गूगल, जानिए कौन से नए डिवाइस देंगे दस्तक
टेक कंपनियों Samsung और Google अपने अगले बड़े लॉन्च इवेंट की तैयारी में हैं। Samsung 22 जुलाई को Galaxy Unpacked में नए फोल्डेबल फोन, स्मार्टवॉच और XR ग्लास पेश कर सकती है। वहीं Google अगस्त में Pixel 11 सीरीज और नई AI सुविधाओं से लैस डिवाइस लॉन्च कर सकती है।

विस्तार
स्मार्टफोन बाजार में जुलाई और अगस्त काफी रोमांचक रहने वाले हैं। Samsung और Google दोनों ने अपने बड़े हार्डवेयर लॉन्च इवेंट की तैयारी पूरी कर ली है। Samsung ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसका अगला Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 22 जुलाई को लंदन में होगा। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक Google 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में अपना Made by Google इवेंट आयोजित कर सकती है, जहां Pixel 11 सीरीज पेश किए जाने की उम्मीद है।
Galaxy Unpacked 2026 में क्या होगा खास?
- Samsung ने फिलहाल किसी प्रोडक्ट का नाम नहीं बताया है, लेकिन कंपनी ने नए फॉर्म फैक्टर और AI आधारित फीचर्स का संकेत दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इवेंट में Galaxy Z Flip 8, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च हो सकते हैं।
- बताया जा रहा है कि Galaxy Z Fold 8 में पहले की तुलना में ज्यादा चौड़ी 7.6 इंच की इनर स्क्रीन मिलेगी, जिसका 4:3 आस्पेक्ट रेशियो वीडियो देखने और मल्टीटास्किंग के अनुभव को बेहतर बना सकता है। वहीं, Galaxy Z Fold 8 Ultra प्रीमियम मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है।
स्मार्टवॉच और XR ग्लास पर भी रहेगी नजर
- फोन के अलावा Samsung Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 भी लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Watch Ultra 2 में 800mAh की बैटरी मिल सकती है, जो Wear OS स्मार्टवॉच में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है।
- इसके अलावा कंपनी अपने Android XR स्मार्ट ग्लास से भी पर्दा उठा सकती है। Google I/O 2026 में इसका प्रोटोटाइप दिखाया गया था, लेकिन अब इसके फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
Google Pixel 11 सीरीज भी दे सकती है दस्तक
- द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक Google ने Made by Google इवेंट के लिए निमंत्रण भेजना शुरू कर दिया है। इस दौरान Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए जा सकते हैं।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Pixel 11 सीरीज में पहले से पतले बेज़ल और ज्यादा स्लिम डिजाइन देखने को मिल सकता है। टीजर में गोल्ड कलर वाले Pixel फोन की भी झलक दिखाई गई है।
AI फीचर्स पर रहेगा दोनों कंपनियों का फोकस
Google इस इवेंट में अगली पीढ़ी की Pixel Watch के साथ Android और Gemini AI पर आधारित नए AI फीचर्स भी पेश कर सकती है। ऐसे में जुलाई और अगस्त के ये दोनों इवेंट स्मार्टफोन और AI टेक्नोलॉजी के लिहाज से साल के सबसे बड़े लॉन्च इवेंट्स में शामिल हो सकते हैं।
- Muse AI Controversy: मेटा के नए एआई फीचर पर सरकार की नजर, प्राइवेसी और फर्जी तस्वीरों के खतरे की होगी जांच
- Meta ने लॉन्च किया AI बिजनेस एजेंट: WhatsApp पर कारोबार करना होगा आसान, 24 घंटे करेगा ग्राहकों की मदद
- Tech Tips: घर बैठे 2 मिनट में चेक करें अपना EPFO Passbook, जानें PF बैलेंस देखने का सबसे आसान तरीका
- Smartphones: क्या सस्ते स्मार्टफोन मिलने बंद हो जाएंगे? नई रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे