पहली तिमाही में Samsung Galaxy S9 का रहा दबदबा, Apple-Google को छोड़ा पीछे

सैमसंग ने भारत में साल 2018 की पहली तिमाही में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में गूगल और एप्पल को पीछे छोड़ दिया है। सैमसंग के Galaxy S9 और S9 Plus ने एप्पल के आईफोन x, आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और गूगल के पिक्सल 2 को कड़ी टक्कर दी है। वहीं भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग के बाद OnePlus का नाम है।
इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है जिसे रिसर्च फर्म CyberMedia Research (CMR) और Counterpoint ने जारी किए हैं। CMR के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस S9 की बिक्री गूगल पिक्सल 2 , आईफोन X, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के मुकाबले 180% ज्यादा रही है। ये आंकड़े भारत में 50 हजार रुपये से ज्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन पर आधारित हैं।
बता दें कि साल 2017 की चौथी तिमाही में iPhone X के कारण एप्पल ने बाजी मारी थी लेकिन 2018 की पहली तिमाही में इसकी बिक्री में 74% तक की गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान प्रीमियम स्मार्टफोन के मार्केट में Apple की हिस्सेदारी 82 फीसदी से 25 फीसदी और Google 11 प्रतिशत से 2 फीसदी तक गिरी है।
वहीं मिडरेंज मार्केट में Xiaomi का दबदबा कायम है। साल 2018 की पहली तिमाही में शाओमी ने सैमसंग को फिर से पीछे छोड़ा है। काउंटरप्वॉइंट की रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi ने साल 2018 के पहले क्वार्टर में 31.1 फीसदी मार्केट पर कब्जा किया है जो कि पिछले साल के मुकाबले 13.1 फीसदी ज्यादा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro पहली तिमाही में शाओमी के सबसे पोपुलर फोन रहे। वहीं, सैमसंग Galaxy J7 Nxt और J2 (2017) के के साथ सैमसंग को दूसरे पायदान पर है। इस आंकड़े के मुताबिक पहले नंबर पर शाओमी, दूसरे पर सैमसंग है। वहीं ओप्पो को तीसरा और वीवो को चौथा स्थान मिला है।