अब फोन चलाने पर नहीं होगा सिरदर्द: सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में आ रहा डीसी डिमिंग फीचर, जानें खूबियां
सैमसंग अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S27 Ultra के जरिए एपल के iPhone 20 Pro को कड़ी टक्कर देने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, S27 Ultra के डिस्प्ले में तीन बड़े और शानदार अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। ये बदलाव न सिर्फ आंखों की थकान और सिरदर्द दूर करेंगे, बल्कि आपको बेजोड़ विजुअल एक्सपीरियंस भी देंगे।

विस्तार
सैमसंग अपने अपकमिंग Galaxy S27 Ultra को एक बड़े डिस्प्ले अपग्रेड के साथ पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें DC Dimming टेक्नोलॉजी, नया M16 डिस्प्ले पैनल और Privacy Display में सुधार जैसे बदलाव कर सकती है। इन अपग्रेड से न सिर्फ बेजोड़ विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है, बल्कि ये बदलाव यूजर की आंखों की थकान और सिरदर्द को भी दूर करेंगे। आइए इसके नए डिस्प्ले पैनल की खूबियों को एक-एक कर जानते हैं।
डीसी डिमिंग फीचर से आंखों को मिलेगा कंफर्ट
PWM Dimming में स्क्रीन तेजी से ऑन-ऑफ होकर ब्राइटनेस को कंट्रोल करती है, जबकि DC Dimming में डिस्प्ले को मिलने वाले वोल्टेज में बदलाव करके ब्राइटनेस कंट्रोल की जाती है। कुछ यूजर्स को कम फ्रीक्वेंसी वाली PWM Dimming के कारण अक्सर आंखों में तनाव, सिरदर्द या असहजता महसूस होती है। ऐसे में DC Dimming या हाइब्रिड डिमिंग तकनीक से स्क्रीन इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर हो सकता है। हालांकि, इसका फायदा हर यूजर को समान रूप से मिले, यह जरूरी नहीं है।
नए M16 पैनल से बेहतर होगी स्क्रीन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S27 Ultra और Galaxy S27 Pro में सैमसंग का नया M16 डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। यही पैनल कथित तौर पर iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo में भी इस्तेमाल होगा। वहीं, Galaxy S27 और Galaxy S27+ में M14+ पैनल मिलने की उम्मीद है।
M16 पैनल बेहतर ब्राइटनेस, कम बिजली की खपत और ज्यादा आकर्षक कलर आउटपुट के साथ आ सकता है। इसमें DC जैसी डिमिंग तकनीक मिलने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, सैमसंग ने अभी इन स्पेसिफिकेशन की ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है।
प्राइवेसी डिस्प्ले की कमियां भी होंगी दूर
सैमसंग ने Galaxy S26 Ultra में Privacy Display फीचर पेश किया था। इसका मकसद स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को आसपास बैठे लोगों की नजरों से बचाना है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को यूजर्स से इस फीचर से जुड़ी कई शिकायतें मिली हैं। यूजर्स ने डिस्प्ले अनुभव में आंखों पर तनाव, सिरदर्द और रंग फीके दिखने जैसी समस्याओं की शिकायत की हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग Galaxy S27 Ultra में इन कमियों को सुधारने पर काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि Privacy Display के अपडेट में स्क्रीन के रिजॉल्यूशन और कलर क्वालिटी में आने वाली गिरावट को कम कर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर किया जा सकता है।
क्या iPhone 20 Pro को मिलेगी कड़ी टक्कर?
बेहतर डिस्प्ले, नया डिजाइन और बड़ी बैटरी जैसे संभावित अपग्रेड Galaxy S27 Ultra को अगले साल के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में मजबूत दावेदार बना सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग 2027 में आने वाले iPhone 20 Pro को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है।
हालांकि, Galaxy S27 Ultra के लॉन्च में अभी समय है और इसके फीचर्स में बदलाव किए जा सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक एलान के बाद ही इन अपग्रेड की पूरी जानकारी सामने आएगी।
- रक्षम हैकथॉन 2026: एआई से साइबर ठगी और वॉइस क्लोनिंग रोकेंगे छात्र, आईआईटी दिल्ली-अमेजॉन दे रहे युवाओं को मौका
- शॉओमी 18 प्रो भारत में होगा लॉन्च: दो स्क्रीन और 200MP कैमरे से होगा लैस, प्रोसेसर भी होगा दमदार; जानें डिटेल
- एआई एजेंट की खतरनाक करतूत: सरकारी वेबसाइट पर भरे 20 फर्जी वीजा फॉर्म, मर्डर केस में पुलिस को दी झूठी रिपोर्ट
- भरोसेमंद एआई वही जिसके बारे में कम सोचना पड़े: सत्य नडेला बोले- मॉडल को 'खतरे' की तरह देखें, न दें खुली छूट